बॉलीवुड हीरोइन अपनाती हैं ये ब्यूटी सीक्रेट्स, आप भी जानें और दिखें खूबसूरत

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 12:29 PM (IST)

लड़कियां बॉलीवुड एक्सट्रेस की एक्टिंग के साथ उनकी ग्लोइंग स्किन की भी दीवानी होती है। ऐसे में वे उनके फैशन के साथ स्किन केयर रूटीन को भी फॉलो करती है। इनमें से दीपिका पादुकोण, सुष्मिता सेन, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर आदि हीरोइन अपनी ग्लोइंग स्किन के भी जानी जाती है। मगर क्या आप जानती है कि इनकी फ्लोरेस स्किन का राज कोई कैमिकल प्रोडक्ट नहीं बल्कि नेचुरल चीजें हैं? चलिए आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों की कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताते हैं। ऐसे में आप भी उनकी तरह साफ, निखरी, जवां स्किन पा सकती है...

फेस मसाज

बॉलीवुड एक्सट्रेस फेस मसाज जरूर करवाती है। इससे ढीली स्किन में कसावट आती है। इससे त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में चेहरा नेचुरली ग्लोइंग व जवां नजर आता है।

मुल्तानी मिट्टी व बेसन

एक्ट्रेस चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कैमिकल्स की जगह पर नेचुरल चीजें लगाना पसंद करती है। भारतीय अभिनेत्रियां स्किन केयर में मुल्तानी मिट्टी व बेसन से फेस पैक बनाकर लगाती है। पूरी तरह से नेचुरल होने से इनसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। ये कोमलता से स्किन को गहराई से पोषित करके डेड स्किन सेल्स साफ करते हैं। चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, झुर्रियां, पिंपल्स, काले घेरे आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

ऐसे करें फेसपैक तैयार

1. एक कटोरी में 1-1 छोटे चम्मच मुल्तानी मिट्टी व बेसन मिलाएं। अब इसमें जरूरत अनुसार गुलाब और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। तैयार फेसपैक को चेहरे व गर्दन पर 10 मिनट तक लगाएं। बाद में ताजे पानी से चेहरे धो लें।

मल्टी विटामिन

ग्लोइंग व हेल्दी स्किन के लिए त्वचा की ऊपरी केयर ही काफी नहीं होती है। इसके लिए इसे अंदर से भी पोषण देना जरूरी होता है। स्किन को हेल्दी व ग्लोइंग बनाएं रखने के लिए विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई की जरूरत होती हैं। इसके लिए एक्ट्रस डेली डाइट में विटामिन्स से भरपूर चीजों का सेवन करती है। इसके अलावा वे मल्टी विटामिन गोली या कैप्सूल भी खाती है। मगर आप इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ना भूलें।

भरपूर पानी का सेवन

शरीर में पानी की कमी होने से ड्राईनेस बढ़ने लगती है। चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां व काले घेरे पड़ने लगते हैं। इसके साथ ही स्किन डल नजर आने लगती है। मगर सही मात्रा में पानी का सेवन करने से स्किन गहराई से पोषित होती है। त्वचा में हाइड्रेशन बना रहता है। ऐसे में चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

पर्याप्त नींद लेना जरूरी

नींद पूरी लेने से शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम करते हैं। सोने दौरान हमारी स्किन रिपेयर होती है। इसके साथ त्वचा में कसाव लाने वाले कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में चेहरे साफ, निखरा व जवां नजर आता है। इसके साथ ही काले घेरे व पफी आई की समस्या से भी बचाव रहता है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।

Content Writer

neetu