घर में चींटियां बना रही हैं Road तो जानिए शुभ-अशुभ संकेत

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 12:58 PM (IST)

घर पर चींटियां निकल आना एक आम बात होती हैं। मगर वास्तु व ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये चींटियां घर पर आने से भविष्य को लेकर शुभ व अशुभ संकेत देती हैं। इससे आने वाले जीवन से जुड़ी बातों का पता लगाया जा सकता है। चींटियां आमतौर पर लाल व काली रंग की होती है। वास्तु अनुसार, लाल और काली चींटी अलग-अलग बातों की ओर इशारा करती हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर लाल व काली चींटियां आने के बारे में बताते हैं...                                                   

काली चींटियां आना शुभ

काली चींटियां हर घर में आमतौर पर दिखाई देती हैं। वास्तु में इसे शुभ माना जाता है। ये घर में भौतिक सुख व धन में वृद्धि के संकेत देती है। ऐसे में घर पर काली चींंटियां आने पर इन्हें आटा, शक्कर जरूर डालें। इसके अलावा चावल के बर्तन में काली चींटियां आने भी शुभ माना गया है।

एक समूह में चींटियां घूमती नजर आए तो

अगर आपको घर में अचानक एक समूह यानि ग्रुप में चींटियां घूमती नजर आए तो ये शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

लाल चींटियां दिखे तो हो जाएं सावधान

घर पर लाल चींटियां आना अशुभ माना जाता है। इससे आने वाले जीवन में परेशानी, विवाद और आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। मगर ये चींटियां मुंह में अंडा लेकर तो ये शुभ होता है। वास्तु अनुसार, इन चींटियों को भूखा रखने की जगह पर कुछ खाने के खाद्य पदार्थ डालना चाहिए। घर में भूखी चींटियों का होना अशुभ संकेत माना जाता है।

इस दिशा में चीटियां आना शुभ

वास्तु व ज्योतिषशास्त्र अनुसार, घर की उत्तर दिशा में काली चींटियां आना शुभ माना जाता है। इसके साथ दक्षिण दिशा से चींटियां आना भी शुभ मानी जाती है। वास्तु अनुसार, अगर चींटियां पूर्व दिशा से आए तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा पश्चिम दिशा से चींटियां आने से बाहर यात्रा के योग बनते हैं।

 

Content Writer

neetu