राशि से जानिए अपनी कमजोरी, किस चीज से लगता है आपको डर

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 03:04 PM (IST)

हर किसी में कोई ना खूबी होने के साथ कमजोरी भी होती है। ऐसे में इन्हें जिंदगी में किसी ना किसी चीज को लेकर डर जरूर होता है। बात अगर डर की करें तो इसका मतलब भूत-प्रेत से नहीं बल्कि किसी की भावनाओं से भी जुड़ा हो सकता है। ऐसे में ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियां होती है। साथ ही इन सभी राशियों के लोगों की अपनी-अपनी पसंद-नापसंद व किसी चीज को लेकर डर होता है। इनका यह डर कमजोरी के रूप में माना जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको राशि के हिसाब से लोगों की कमजोरियों के बारे में बताते हैं...

मेष राशि 

ये लड़कियां दिल की बेहद ही साफ व कोमल होती है। ऐसे में इन्हें हमेशा से ही अपनों के साथ की जरूरत होती है। साथ ही ये ऐसा कोई भी काम करना पसंद नहीं करती है, जिससे इन्हें अपनों की नाराजगी का सामना करना पड़े। ऐसे में ये लड़कियां अपनों को खोने से डरती है। 

PunjabKesari

वृषभ राशि 

इस राशि की लड़कियों भी हमेशा हर चीज में आराम पसंद होता है। ये ऐसा कोई भी काम करना पसंद नहीं करती जिसमें इन्हें मेहनत करनी पड़ी। इसके साथ ही ये लड़कियों पैसों के मामले में काफी लक्की होती है। मगर फिर भी ये अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर अलर्ट रहती है। साथ ही किसी को पैसा उधार देना पसंद नहीं करती है।

मिथुन राशि

इस राशि की लड़कियों के किसी भी बात का फैसला लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं इनकी कोई कमजोरी किसी के सामने ना आ जाएं। 

कर्क राशि 

इस राशि की लड़कियां आरामदायक व आलसी होती है। ऐसे में इन्हें हर उस बात से डर लगता है, जिससे इन्हें अपने कंफर्ट से बाहर आना पड़े। ऐसे में जिस जगह ये शारीरिक व मानसिक तौर पर फिट नहीं हो पाती वहां जाने से कतराती है।

सिंह राशि 

इस राशि के लोग खुद को सबसे ऊपर मानते हैं। ऐसे में इन्हें दूसरों से तारीफ सुनना और उनका साथ पसंद होता है। दूसरों के द्वारा इग्नोर होने ये इस बात को दिल से लगा लेते हैं। ऐसे में एक बार दिल टूटने से ये किसी भी बात को  ऐसे में ये लड़कियां मेहनत करके खुद की अलग पहचान बनाने में जुट जाती है। 

PunjabKesari

कन्या राशि

ये लोग हर चीज को एकदम परफेक्ट रखना पसंद करते हैं। ऐसे में थोड़ी सी भी चीज अव्यवस्थित होने पर ये परेशान होने लगते है। इस तरह इन्हें अपनी व्यवस्थित की गई चीजों के खराब होने से डर सताता रहता है।

तुला राशि

इन्हें जिंदगी में किसी के साथ की जरूरत होती है। ऐसे में इन्हें अकेले रहने में डर लगता है। साथ ही इन लड़कियों को खुशमिजाज व मिलनसार साथी की तलाश रहती है। ताकि इनका अकेलापन दूर होकर जिंदगी खुशनुमा बीत सके। ‌

वृश्चिक राशि 

इस राशि की लड़कियां सेंसेटिव नेचर की होती है। ऐसे में इन्हें दिल टूटने का डर रहता है। इसलिए ये जल्दी किसी के करीब आने से डरते हैं। साथ ही सामने वाले को अपने दिल की बात भी नहीं कह पाते हैं। इसके साथ ये लड़कियां किसी रिश्ते में आने पर खुद की पहचान खोने से भी घबराते हैं। ‌ ‌   ‌

धनु राशि

इस राशि की लड़कियों को क्लस्ट्रो फोबिया यानी किसी तंग जगह पर फंसने का डर होता है। असल में, इन्हें आजादी से घूमने-फिरने का शौंक होता है। ऐसे में इनकी आजादी के बीच कोई आए तो ये उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं‌। ये किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से डरते हैं। ‌ 

PunjabKesari

मकर राशि

इस राशि की लड़कियां मेहनती होती है। ऐसे में ये आगे बढ़ने के लिए जी-जान लगा देती है। मगर इन्हें असफलता से बेहद डर लगता है। साथ ही किसी काम असफल होने पर ये अंदर से टूट जाती है। साथ ही इन्हें फिर दोबारा आगे बढ़ने में डर लगता है।

कुंभ राशि

इन्हें अपने विचार व राय दूसरों के आगे रखने में डर लगता है। इसलिए ये कई बार ऐसी बातों के लिए भी मान जाती है, जिनमें इनकी रूचि नहीं होती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां अपने हक के लिए भी फैसला लेने से कतराती हैं।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को अपनी काल्पनिक दुनिया में रहना पसंद होता है। ऐसे में ये जिम्मेदारी लेने से डरते हैं। ये किसी भी तरह का खुद पर बोझ लेने की जगह इससे बचने के उपाय ढूंढते हैं। असल में, ये लोग अपनी मर्जी के अनुसार और आरामदायक जिंदगी जीने के आदि होते हैैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static