अगर आपके नाखूनों पर है ऐसे निशान तो समझ जाएं होने वाली है धनवान

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 12:36 PM (IST)

खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां अपनी स्किन का खास ध्यान रखती है। ऐसे में वे अपने नाखूनों को भी सुंदर बनाएं रखने के लिए काफी मेहनत करती है। मगर फिर भी बहुत सी लड़कियों का नाखूनों का रंग अलग व इस पर निशान पड़े होते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये हमारे स्वभाव, भूत और भविष्य के बारे में बताते है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए नाखूनों से संबंधित खास बातों के बारे में बताते हैं...

गुलाबी नाखून 

गुलाबी नाखून दिखने में बेहद सुंदर लगते हैं। साथ ही रंगत की नाखून वाली लड़कियां आर्थिक तौर पर सक्षम होती है। इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है। मगर किसी कारण ये किसी ऊंची पोस्ट पर ना हो तो भी घर, ऑफिस व समाज के लोग इनकी बातों पर खास ध्यान देते हैं। साथ ही दिमाग से तेज होने से बड़े से बड़ा व्यक्ति इनकी सलाह लेना सही समझता है। 

लाल नाखून 

लाल नाखून दिखने में बेहद ही सुंदर लगते हैं। साथ ही ये लड़कियां शारीरिक रूप से स्वस्थ और दिखने में काफी आकर्षित व खूबसूरत होती है। इसके अलावा इन्हें भाग्यशाली माना जाता है। इन्हें जिंदगी में कभी भी पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही ऐसी लड़कियों की मैरिड लाइफ बेहद ही सुखमय और खुशी से बीतती है। 

नाखूनों पर बना अर्द्ध चन्द्र का निशान

नाखूनों पर अर्द्ध चन्द्र के निशान वाली लड़कियां मस्तमौला किस्म की होती है। ऐसे में ये किसी के मुताबिक चलने की जगह खुद के हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करती है। साथ ही इनकी किस्मत में राजयोग होने से ये सफलता को जल्दी ही पाती है। 

पीले नाखून 

नाखूनों का पीला रंग सेहत के बिगड़ने की ओर इशारा करता है। ऐसी लड़कियों को खून की कमी होने के साथ पीलिया व अक्सर सिरदर्द होने की परेशानी रहती है। साथ ही इनका बर्ताव चिड़चिड़ा होने से ऐसी लड़कियों की मैरिड लाइफ काफी तनावपूर्ण रहती है। 

नाखूनों पर सफेद या काले धब्बे 

अगर किसी के नाखूनों पर सफेद या काले रंग के धब्बे हो तो यह सेहत के खराब होने की ओर इशारा करता है। ऐसे में इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके अलावा ये लड़कियां अपने पार्टनर से लड़ने व झगड़ने वाली होती है। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 

Content Writer

neetu