दुनिया के 5 मशहूर व अनोखे म्यूजियम, जो चॉकलेट से किए गए है तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 07:21 PM (IST)

दुनियाभर में कई म्यूजियम बने हैं। वहीं इसका नाम आते ही लोगों के मन में पुरानी व यूनिक तस्वीरें, पेेंटिंग, चीजों का ख्याल आता है। मगर क्या आपने कभी किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है जो चॉकलेट से बनी हो? सुनने में शायद अजीब लगेगा मगर सच में दुनियाभर में ऐसी कई म्यूजियम है जो खास चॉकलेट से तैयार किए गए है। यहां पर आप अलग-अलग फ्लेवर की चॉकलेट खाने का मजा ले सकते हैं। ऐसे में चॉकलेट लवर्स के घूमने के लिए ये म्यूजिक एकदम बेस्ट माने जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको दुनिया के 5 सबसे बड़े व फेमस चॉकलेट म्यूजियम के बारे में बताते हैं...

लिंट होम ऑफ चॉकलेट, स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड में का ‘लिंट होम ऑफ चॉकलेट’ म्यूजियम करीब 65 हजार वर्ग फीट में बना हुआ है। इसके अंदर करीब 30 फीट ऊंचा चॉकलेट का झरना है जो देखने में बेहद ही सुंदर व आकर्षित है। यहां पर हर चीज चॉकलेट से तैयार की गई है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम माना गया है। इस म्यूजियम में दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली लिंट चॉकलेट शॉप भी बनी हुई है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

कोलोन चॉकलेट संग्रहालय, कोलोन, जर्मनी

कोलोन चॉकलेट संग्रहालय, जर्मनी की राइन नदी पर बना हुआ है। यहां पर आप चॉकलेट इतिहास से जुड़ी तीन मंजिला इमारत में घूमने का मजा ले सकते हैं। वहीं यहां पर बना चॉकलेट फव्वारा लोगों को आकर्षण का मुख्य केंद्र है। आप यहां पर चॉकलेट फव्वारे में वेफ्ल डुबोकर खा सकते हैं। ऐसे में चॉकलेट लवर के लिए यह म्यूजियम घूमना एकदम परफेक्ट जगह है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

चोको-स्टोर चॉकलेट संग्रहालय, बेल्जियम 

बेल्जियम का चोको-स्टोर चॉकलेट म्यूजियम लोगों को आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसे ब्रुग्स में सबसे पुरानी मध्यकालीन इमारतों में स्थित बेहद ही खूबसूरत म्यूजियम है। बता दें, इस म्यूजियम का एक हिस्सा चॉकलेट के लाभ को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही यहां पर आपको एक अलग व अनोखा चॉकलेट कलेक्शन देखने को मिलेगा। यह कलेक्शन शाही परिवार को श्रद्धांजलि देने के लिए बनवाया गया था। यहां पर आप चॉकलेट का हजारों साल पहले का इतिहास स्वाद, शब्दों और तस्वीरों के माध्यम से महसूस कर सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

म्यूजू डे ला जोकोलाटा, बार्सिलोना, स्पेन 

बात स्पेन के इस म्यूजियम की करें तो यहां पर आपको चॉकलेट से तैयार मूर्तियां देखने को मिलेगी। वही इन स्टैचू को इतनी कारगर से बनाया गया है कि आप भूल ही जाएंगी कि असल में यह किसी पत्थर या मिट्टी से नहीं बल्कि चॉकलेट से बनी है। ऐसे में कोई भी इस म्यूजियम में जाकर एक अलग व अनोखा अनुभव करता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

मुसी लेस सीक्रेट्स डू चॉकलेट, फ्रांस

फ्रांस के इस म्यूजियम में चाय व गिफ्ट्स शॉप के साथ थिएटर भी बना हुआ है। इसमें आपको अलग-अलग फ्लेवर की चॉकलेट खाने को मिल सकती है। आप यहां पर चॉकलेट पास्ता, चॉकलेट सिरका, चॉकलेट बियर और कई तरह सजावटी प्राचीन चॉकलेट मोल्ड खरीद सकते हैं। यह म्यूजियम लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

PunjabKesari

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static