दुनिया की 4 खूबसूरत झील, आपका मन मोह लेगी इनकी सुंदरता (See Pics)

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 06:32 PM (IST)

दुनियाभर में देखने व घूमने की बहुत सी जगहें हैं। वहीं बहुत से लोगों को कुदरती नजारों का आनंद मनाने में मजा आता है। ऐसे में दुनियाभर में कई ऐसी झीले हैं जो दुनिया की खूबसूरती पर चार-चांद लगाने का काम करती है। ऐसे में इन्हें देखकर धरती पर ही स्वर्ग का एहसास होता है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में विश्व प्रसिद्ध व खूबसूरत 4 झीलों के बारे में बताते हैं। ऐसे में आप प्राकृतिक नजारों का आनंद मनाने के लिए इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं...

मेलिसनी गुफा झील

मेलिसनी गुफा झील ग्रीस की खूबसूरत झील है। यह सेफालोनिया द्वीप पर स्थापित है। इस झील की खासियत है कि इसमें समुद्र और ताजा पानी दोनों हैं। झील की गहराई 20-30 मीटर है। इसके साथ ही सुंदर व शानदार झील ऊपर से एक बड़ी चट्टान से ढकी है, जो इसकी खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है।


प्लिटविस झील

प्लिटविस झील दक्षिणी पूर्वी यूरोप के क्रोएशिया देश की खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करती है। यहां कुल 16 झील है जिसमें 12 झीलें सतह से थोड़ी सी ऊपर और बाकी की 4 झीले नीचे है। बता दें, प्लिटविस झील राष्ट्रीय उद्यान का एक विश्व धरोहर स्थल है। झील के पानी का रंग अलग-अलग दिखाई देता है। इसके पानी का रंग झील में खनिजों की मात्रा के मुताबिक ही बदलता है। सर्दियों में झीलें और झरने जम जाते हैं। मगर बसंत और पतझड़ में आप झीलों में पानी देखने का मजा ले सकते हैं।

 

फाइव फ्लॉवर लेक

दक्षिणी पश्चिमी चीन के जिउझाएगोऊ घाटी में कई झीले स्थापित है। इनमें से फाइव फ्लॉवर लेक झील एक है। यह वुहुहा झील के नाम से भी मशहूर है। झील की खूबसूरती की बात करें तो इसमें में नीले, गहरे हरे, हल्के पीले रंगों की सतह नजर आती है। ऐसे में पर्यटक खासतौर पर इस झील की सैर करने जाते हैं।

डल झील

डल झील भारत की शान व कश्मीर का ताज कहलाती है। चारों ओर से खूबसूरती व प्राकृतिक नजारों से भरी यह झील कश्मीर की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती है। बता दें, इस मशहूर झील को संवारने का काम मुगलों ने किया। चिनार के 4 पेड़ों से घिरी डल झील पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहां पर रहने के लिए गेस्ट हाउस भी बने हुए है। आप इस झील की सुदंरता का मजा लेने के लिए 'शिकारा' सवारी  कर सकते हैं।

 

 

Content Writer

neetu