घर पर कहां रखना चाहिए तुलसी का पौधा? जानिए जरूरी बातें

punjabkesari.in Friday, Apr 02, 2021 - 11:48 AM (IST)

तुलसी केवल औषधीय धारण किए हुए एक पौधा ही नहीं बल्कि इसकी सकारात्मक ऊर्जा से आपके घर-परिवार में सुख-संपदा भी आती है। तुलसी को जिस जगह पर लगाया जाएं इसकी जानकारी होना जरूरी है। आइए टैरो कार्ड के मुताबिक जानते हैं किन-किन जगहों पर तुलसी लगाने से मिलता हैं लाभ-

सकारात्मक ऊर्जा के लिए 

तुलसी अपने आस-पास के 50 मीटर तक के दायरे को शुद्ध करती है। इसी कारण लोग तुलसी को अपने घर के आंगन में लगाते हैं। ताकि हवा जिस दिशा की हो तुलसी की ऊर्जा घर के हर कोने में सकारात्मकता लाए। तो सर्वोत्तम स्थान घर का आंगन ही है, इसे ब्रह्म स्थान भी कहते हैं। 

सफलता के लिए

जिन लोगों के घर मुख्य द्वार नार्थ फेसिंग का है उन्हें अपने घर के मुख्य द्वार पर तुलसी जरूर लगानी चाहिए। इससे बिजनैस, काम-काज में सफलता मिलती है। 

बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए 

अगर घर में रोग व्याधि समस्याएं न खत्म हो रही हो तो घर की पूर्व दिशा में तुलसी रखनी चाहिए। ध्यान रहे कि आप जो गमला इस्तेमाल कर रहे हैं उसे सफेद रंग का ही रखें। 

यहां तुलसी का पौधा लगाने से बचें

दक्षिण मुखी घर में रहने वाले लोगों को कभी भी तुलसी नहीं लगानी चाहिए। इसका कारण यह है कि घर मंगल प्रधान होता है। तुलसी बुध ग्रह का कारक है। साथ ही नार्थ में इसकी प्लेस्मैंट अच्छी मानी जाती है। ऐसे में दक्षिण में रहने वालों के लिए यह नुक्सान दे सकती है। 

इन बातों का भी रखें ध्यान 

- रविवार को छोड़कर बाकी के दिनों में तुलसी को जल चढ़ाएं। 
- शाम के देसी का दीपक जलाकर तुलसी की पूजा करें। 
- पौधा सूखने पर इसे तुरंत बदल लें। नहीं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगेगी। 

नीलम

Content Writer

neetu