Surya Grahan 2021: 10 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या करें और क्या नहीं

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 03:07 PM (IST)

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। वहीं इसदिन शनि जयंती का पावन दिन भी है। साथ ही यह अद्धभुत नजारा करीब 148 साल बाद देखने को मिलेगा। यह खास संयोग पहले 26 मई 1873 को दिखाई दिया था। कहा जाता है कि इसका असर पुरी दुनिया में दिखाई देता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इसे अशुभ माना जाता है। साथ ही सभी 12 राशियों पर इसका अच्छा व बुरा असर पड़ता है। भले ही यह भारत में आशिंक रुप से दिखाई देगा। मगर फिर भी इस समय कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और किस काम से बचना चाहिए...

सूर्य ग्रहण के दौरान ना करें ये काम

- इस दौरान भोजन पकाने व खाने की मनाही होती है। 

- कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य करने की गलती ना करें। 

- नाखून व बाल काटते से बचान चाहिए। वहीं इस समय बालों में कंघी भी नहीं करनी चाहिए। 

- ग्रहण चाहे कोई भी हो, सूर्य या चंद्र इस समय सोने से बचना चाहिए। 

- ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दें। इस समय भगवान की मूर्ति छूना और मंदिर में पूजा करने की मनाही होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे मूर्तियां अपवित्र हो जाती है। 

- चाकू व अन्य धारदार चीजों का इस्तेमाल करना मना होता है। 

- माना जाता है कि ग्रहण के प्रभाव के चलते इस दौरान पका हुआ भोजन खराब हो जाता है। ऐसे में इसमें तुलसी के कुछ पत्ते डालें। 

- इस समय वाहन भी नहीं चलाना चाहिए। 

 

सूर्य ग्रहण के दौरान इन कामों को करें

- इस दौरान मंदिर के कपाट बंद होने चाहिए। मगर इस दौरान पूजा करना शुभ माना जाता है। आप घर पर किसी शांत जगह पर बैठ कर मंत्रों का जप कर सकते हैं। 

- सूर्य ग्रहण के बाद दान देना शुभ होता है। ऐसे में आप अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दें। 

- ग्रहण के खत्म होने के बाद घर की अच्छे से सफाई करके पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें। 

- घर के सभी सदस्य भी नहाकर साफ कपड़े पहने। 

Content Writer

neetu