क्या है सिक्स मील कोर्स? जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2020 - 06:46 PM (IST)

किसी भी पार्टी या फंक्शन के दौरान सिक्स कोर्स मील होता है। इसमें कई तरह की अलग-अलग डिशेज होती है। ऐसे में ये होटल्स के कॉर्नर में बड़े खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। मगर ऐसे में बहुत से लोग इसे एक साथ देखकर सोच में पड़ जाते हैं कि किन चीजों को खाया जाए तो किन को नहीं। तो चलिए आ हम आपको इस सिक्स कोर्स मील के बारे में बताते हैं कि किस मील में कौन सी चीजें आते हैं और किसे कब खाया जाता है। 

सूप 

सिक्स मील में सबसे पहले हल्की- फुल्की और हेल्दी चीजों का सेवन किया जाता है। ताकि ये खाने में जल्दी पच जाए। आप ब्रोकली, मशरूम, पालक, टमाटर या मिक्स सब्जियों के सूप का सेवन कर सकते हैं। ये सूप शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में कमजोर, थकान, शरीर में दर्द आदि होने की परेशानी कम होती है। 

स्नैक्स

सिक्स कोर्स मील में दूसरा नंबर पर स्नैक्स का सेवन किया जाता है। इसमें बहुत सी वैरायटी पाई जाती है। स्नेक्स को स्टार्टर्स भी कहा जाता है। शाकाहारी लोग इसमें मुख्य तौर पर चिप्स, आलू- पनीर टिक्की , मंचूरियन, न्यूडल्स, समोसे, कचोरी को खा सकते हैं। इसके विपरित नॉन वेज पसंद करने वाले लोग चिकन  मंचूरियन, चिकन तंदूरी, चिकन ड्राई , चिकन टिक्का आदि चिकन और मटन के तैयार स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं। 

ड्रिंक्स

तीसरे नंबर पर ड्रिंक्स आती है। इसमें लोग सॉफ्ट ड्रिंक्स, ताजे फलों का जूस और नारियल पानी का सेवन करना पसंद करते हैं। इसका सेवन मुख्य रूप से स्नैक्स के साथ किया जाता है। बहुत से लोग  इस दौरान वाइन या बीयर का सेवन भी करते हैं। 

खाने का मेन कोर्स

ड्रिंक्स और स्नैक्स के बाद खाने की बारी आती है। इसे मेन कोर्स भी कहा जाता है। इसमें दाल, रोटी, चावल, अलग- अलग तरह की सब्जी होती है। बात अगर पनीर की करें तो इसमें खासतौर पर कढ़ाही पनीर, मटर पनीर, पालक पनीर, शिमला मिर्च पनीर आदि वैरायटी मिलती है। इसके साथ ही जो लोग नॉन वेज के शौकिन होते है वे चिकन और मटन भी इसमें शामिल करते हैं। वैसे मेन कोर्स में हर तरह की सब्जी, पनीर की अलग- अलग तरह की डिश और नॉन वेज होता है। 

सलाद

सलाद किसी भी पार्टी और फंक्शन का मुख्य हिस्सा होता है। ये खासतौर पर डाइट करने वाले लोगों को लिए होता है। इसके मेन कोर्स के साथ ही सर्व किया जाता है। आपने किसी भी फंक्शन या पार्टी में इसे बड़े खास तरीके से सजा देखा होगा। सलाद को बड़े ही खूबसूरत और अलग तरीके से सजाया होता है। इसमें टमाटर, प्याज, खीरा, मूली, गाजर, पापड़, अचार, दही रायता आदि चीजें पाई जाती है। 

स्वीट डिश 

अंत में स्वीट डिश यानि किसी मीठी चीज को खाया जाता है। इसमें खासतौर पर गुलाब जामुन,गाजर का हलवा, रसगुल्ले, आइस्क्रीम  आदि डिशेज खाई जाती है। 
 

Content Writer

neetu