दुनिया का ऐसा समुद्र जहां कोई डूब नहीं सकता फिर भी कहलाता है ''Dead Sea''

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 06:16 PM (IST)

दुनियाभर से ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हैरान कर देने वाली मानी जाती है। ऐसे में बात अगर समुद्र की करें तो खुले समुद्र में तैरना व उसके निकारों के पास घूमना लोगों को काफी पसंद आता है। मगर क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसा समुद्र है जो दिखने में बेहद खूबसूरत है मगर उसमें कोई भी डूब नहीं सकता फिर भी डेड सी के नाम से मशहूर है। 


इजराइल और जॉर्डन की बॉर्डर पर स्थित है डेड सी

डेड सी के नाम से मशहूर यह समुद्र इजराइल और जॉर्डन की बॉर्डर पर बना एक समुद्र है। इसकी विशेष और हैरानी करने वाली बात यह है कि इसमें कोई भी जीव जिंदा नहीं रह सकता है। विशाल समुद्र होने के बावजूद भी इसका पानी किसी काम का नहीं हैं। इसका पानी बेहद खारा होने के कारण इसमें सिर्फ बैक्टीरिया और काई ही पाई जाती है। इसमें कोई भी तैर तो सकता है। मगर इसका पानी बेहद खारा होने के इसमें डूब नहीं सकते है। ऐसे में इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आना पसंद करते हैं। यहां पर टूरिस्ट की काफी भीड़ होने से यह एक अलग और अनोखा टूरिस्ट स्पॉट कहलाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 में इस अद्भुत समुद्र को देखने के लिए करीब 3.7 मिलियन लोग जमा हुए थे।

डेड सी और सॉल्ट सी के नाम से मशहूर 

कहा जाता है कि इस समुद्र में कोई भी नहीं डूब सकता है। फिर भी यह डेड सी के नाम से मशहूर है। असल में, इसका पानी बेहद खारा होने से यह पीने के लायक नहीं है। ऐसे में इसे सॉल्ट सी कहते है। साथ ही समुद्र में भारी मात्रा में बैक्टीरिया और काई होने से जीव- जंतुओं का इसके अंदर जाना या रहना खतरे से कम नहीं है। इस पानी को पीना क्या पौधों को डाल कर सिंचाई भी नहीं सकते हैं। इसी वजह से यह डेड सी के नाम से भी मशहूर है।


 

Content Writer

neetu