सांवला रंग भाग्य की निशानी, आसमान को छूती हैं ये लड़कियां!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 12:23 PM (IST)

समुद्रशास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति की बनावट, रंग आदि भी हमें बहुत कुछ बताने का काम करती है। ऐसे में बात अगर हम  रंग की करें तो सांवली रंगत वाली लड़कियां बेहद ही सच्ची व दिल से काम करने में विश्वास रखती है। ये हर किसी से एक अच्छा व मजबूत रिश्ता बनाने में कामयाब होती है। अपनी मेहनत व लगन से जीवन में ऊंचाइयों के शिखर को छुती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सांवले रंग की लड़कियों के बारे में क्या कहता है समुद्रशास्त्र... 

दिल से निभाती है रिश्ता

ये लड़कियां एक बार जिसके भी प्यार में पड़ती है। उसके साथ जीवनभर साथ निभाती है। चाहे जैसी भी परिस्थिति हो ये लड़कियां अपने पार्टनर के साथ डटकर खड़ी रहती है। ये अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी व दिल से निभाने में विश्वास रखती है। 

nari,PunjabKesari

परिवार का रखती है खास ख्याल 

दिल की बेहद कोमल होने से इन लड़कियों के लिए इनका घर- परिवार सबसे ज्यादा मायने रखता है। ऐसे में कहीं कुछ गलत हो जाने पर ये लड़कियां एक ढाल की तरह अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती है। अपनी परवाह किए बिना ये किसी भी मुसीबत को लेने को तैयार रहती है। ऐसे में ये लड़कियां अपने परिवार की जान होती है। साथ ही ये लड़कियां अपने मायके और ससुराल दोनों के बीच तालमेल बनाकर रखती है। ऐसे में ये दोनों परिवारों को जोड़ कर रखने में सक्षम होती है। 

सुखी वैवाहिक जीवन 

समुद्रशास्त्र के मुताबिक, जिन लड़़कियों का रंग गहरा होता है। उनका वैवाहिक जीवन बेहद ही सुखमय व खुशियों से भरा होता है। ये अपने पति की हर छोटी- बड़ी खुशी का अच्छे से ध्यान रखने के साथ हर हाल में उनका साथ निभाती है।

गुस्सैल 

कई गुणों की मालिक होने के बावजूद इन लड़कियों में एक खामी पाई जाती है। असल में, ये लड़कियां अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाती है। कुछ भी गलत होने पर ये जल्दी ही गुस्सा हो जाती है। अगर कोई इनसे प्यार से बात करें तो ये उन पर जान तक छिड़कने को तैयार रहती है। मगर इसके विपरित किसी के गुस्से या रौब द्वारा कुछ कहने पर ये उनसे लड़ने को बिल्कुल भी नहीं कतराती है। 

धार्मिक कार्यों में आस्था

समुद्रशास्त्र के अनुसार, इन लड़कियों को भगवान में अटूट विश्वास होता है। ऐसे में धर्म से जुड़ कामों को करने में इन्हें बेहद ही खुशी मिलती है। 

nari,PunjabKesari

भरोसेमंद 

सांवले रंग की महिला बेहद ही भरोसे लायक होती है। ऐसे में इनपर आंखें बंद कर विश्वास किया जा सकता है। 

फैसले लेने में लगाती है देर 

बुद्धि के मामले में ये लड़कियां ज्यादा चालाक व होशिहार नहीं होती है। इसलिए किसी भी बात का फैसला लेने के लिए ये सोचने में काफी समय लगाती है। 

करियर में कमाती है खूब नाम

बात इन लड़कियों के करियर की करें तो ये अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही ईमानदारी व लगन से काम करती है। काम के मामले में इनके अंदर एक अलग ही जुनून होता है, जो इन्हें सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाता है। इनकी मेहनत व लगन के कारण ये लड़कियां अपने कार्यक्षेत्र में सभी द्वारा चहेती होती है। 

आर्थिक रूप से संपन्न

काम को पूरी लगन व ईमानदारी के करने के साथ ये लड़कियां खूब पैसा कमाती है। ऐसे में इनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static