अच्छी सलाहकार साबित होती है ''Y'' अक्षर की लड़कियां!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 12:25 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के ऊपर उसकी राशि के साथ उसके नाम का पहला अक्षर भी काफी हद तक प्रभाव डालता है। इससे सामने वाले की पसंद- नापसंद, स्वभाव के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आफको अंग्रेजी के 'Y' अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं...

इंडिपेंडेंट 

इन लड़कियों को किसी बंदिश में रहने की जगह अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद होता है। ऐसे में ये इंडिपेंडेंट होकर अपने मुताबिक रहती है।

अच्छी सलाहकार

ये लड़कियां बेहद साफ दिल की होने से सभी के साथ एक अच्छा रिश्ता निभाती है। साथ ही ये सामने वाले की भावों और बातों को अच्छे से समझती है। ऐसे में ये सभी की परेशानियों का हल निकालने में उनकी मदद करती है। ये किसी को गुमराह करने की जगह सही और स्पष्ट फैलना लेने की सलाह देती है।

शांतिप्रिय 

ये लड़कियां किसी भी चीज को जल्दबाजी में करने की जगह शांति से फैसले लेना सही समझती है। शांतिप्रिय नेचर की होने से इन लड़कियों को किसी से ज्यादा बात करने की जगह अकेले समय बिताना अच्छा लगता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन्हें अपनी ही कंपनी ज्यादा पसंद होती है।

खाने की शौकीन 

Y नाम की लड़कियों को अच्छी व बेहतरीन डिशिज खाने का बेहद शौक होता है। साथ ही नई- नई चीजों को घर पर पकाने में ये लड़कियां खूब मजा लेती है।

धन कमाने में करती है संघर्ष

बात इनके करियर की करें तो इन लड़कियों को पैसा कमाने में बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कड़ी मेहनत के बावजूद भी इन्हें कामयाबी देरी से हासिल होती है।

प्यार के मामले में थोड़ी कच्ची

ये लड़कियां प्यार को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं होती है। असल में, इनकी बातों को भूलने की परेशानी से इन्हें पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। मगर दिल की कोमन और साफ होने के चलते इनका जीवनसाथी इनसे ज्यादा देर तक नाराज नहीं रह पाता है। ऐसे में इनका पार्टनर इन्हें माफ कर लव लाइफ को बढ़ाने की कोशिश करता है।

भावुक 

दिल की कोमल होने के चलते ये लड़कियां जल्दी ही सामने वाले की बातों को दिल से लगा लेती है।   

ईमानदार

चाहे ये लड़कियां अकेले रहना पसंद करती है। मगर एक बार किसी के साथ रिश्ता बनाती है तो उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाती है। पार्टनर की हर छोटी- बड़ी खुशी का ध्यान रखती है। 

साफ दिल की मालिक 

इन लड़कियों को कोई बात दिल में रखने की आदत नहीं होती है। इन्हें कुछ गलत या अजीब लगने पर ये सामने वाले से बिल्कुल स्पष्ट तरीके से बात करना सही समझती है। अक्सर लोग इनके इस स्वभाव के चलते इन्हें मुंहफट समझते हैं। मगर असल में, इनके मन में किसी का दिल दुखाने का कोई इरादा नहीं होता है।

अधिकार जमाने वाली

ये लड़कियां पार्टनर पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश करती है। इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो इनके मुताबिक ही रहें। मगर इनके इस तरह के बर्ताव के कारण इन्हें अपने जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

समझौते में नहीं करती विश्वास

इन्हें किसी भी चीज में समझौता करना मंजूद नहीं होता है। ऐसे में ये अपने रिश्ते को लेकर भी काफी अलर्ट होती है। साथ ही अपने हिसाब से जिंदगी जीने के चलते ये वहीं काम करना पसंद करती है जिसमें ये सक्षम होती है। नए- नए कामों में इन्हें हाथ डालने का कोई शौक नहीं होता है।
 

Content Writer

neetu