Beauty With Brain होती है सोमवार को जन्मीं लड़कियां, जानिए अन्य खासियत

punjabkesari.in Sunday, May 23, 2021 - 03:05 PM (IST)

हर कोई अपने स्वभाव से जाना जाता है। वहीं हर किसी के अलग नेचर का कारण उनपर उनकी राशि, जन्म की तारीख व दिन पर पड़े प्रभाव कारण होता है। वैसे तो हम आपको आएदिन राशि, जन्म तारीख के हिसाब से लड़कियों के स्वभाव से जुड़ी बातें बताते हैं। मगर आज हम आपको सोमवार के दिन पैदा हुई लड़कियों के नेचर से जुड़ी कुछ खास खूबियां बताते हैं...

तेज दिमाग की मालिक 

सोमवार को पैदा हुई लड़कियां बेहद ही तेज दिमाग की मालिक होती है। ये किसी भी परेशानी का हल चुटकियों में निकाल लेती है। वहीं ये अपनी फैमिली, दोस्तों व रिश्तेदारों की हर समस्या का हल करने में उनकी मदद करती है। 

खूबसूरत और आकर्षित

सोमवार को जन्मीं लड़कियां तेज दिमाग के साथ बेहद सुंदर भी होती है। ऐसे में हम इन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' कह सकते हैं। 

खुशमिजाज व मिलनसार 

ये लड़कियां नेचर से खुशमिजाज व मिलनसार होती है। ऐसे में ये जल्दी ही सामने वाले से घुल-मिल जाती है। 

मूडी व चंचल 

ये लड़कियां मूडी यानी अपनी मर्जी की मालिक होती है। साथ ही चंचल होने से ये चीजों को जल्दी करने में विश्वास रखती है। इन्हें नई-ऩई चीजों के बारे में जानना काफी अच्छा लगता है। 

दोस्त बनाने में माहिर

वहीं ये अपने बोलने के तरीके से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। ऐसे में हर कोई इनसे दोस्ती करना पसंद करता है। इसी कारण इनके दोस्तों की लिस्ट बेहद लंबी होती है। 

छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने वाली

ये लड़कियां दिल की बेहद ही कोमल होती है। ऐसे में ये जल्दी ही सामने वाले के कुछ कहने पर भावुक हो जाती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि सोमवार को पैदा हुई लड़कियां हर छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेती है। साथ ही हार ना पसंद होने के कारण ये कोई चीज हासिल ना करने पर भी जल्दी ही इमोशनल हो जाती है। 

बिना डर के हर काम करने वाली

इन लड़कियों को डर से रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये एक बार जिस चीज व काम के बारे में सोचती है उसे करके ही मानती है। फिर चाहे रास्ते में इन्हें जितनी मर्जी परेशानियां आए। ये निडरता से हर चीज व पड़ाव को पार कर जाती है। 

जल्दबाजी में रहने वाली

बात इन लड़कियों की कमी की करें तो इनमें इनमें धैर्य की कमी होती है। असल में, बेहद चंचल होने से ये किसी चीज का इंतजार नहीं कर पाती है। ऐसे में हर तेजी और जल्दी से करना सही समझती है। 

रोमांटिक नेचर की

बात इन लड़कियों की लव लाइफ की करें तो ये बेहद ही रोमांटिक होती है। ये अपने शांत व केयरिंग नेचर से जल्दी ही सामने वाले का दिल जीत लेती है। ऐसे में ये पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ता बनाती है। 

 

Content Writer

neetu