मार्च में जन्मीं लड़कियों की आंख में धूल झोंकना मुश्किल, जानें इनकी अन्य खूबियां

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 11:14 AM (IST)

मार्च का महीना शुरु हो गया है। इस दौरान मौसम सुहावना व गर्मी आना शुरु हो जाती है। ऐसे में इस मौसम की तरह इस महीने जन्मीं लड़कियों का स्वभाव भी कुछ अलग होता हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, तेज दिमाग की मालिक, दिल जीतने में माहिर और मदद करने वाली होती हैं। ये पार्टनर की हर जरूरत का खास ध्यान रखते हुए उनसे एक मजबूत रिश्ता निभाती हैं। मगर इन्हें धोखा देना आसान काम नहीं होता हैं। चलिए जानते हैं मार्च में जन्मीं लड़कियों का स्वभाव...

दिल जीतने में माहिर

मार्च में पैदा हुई लड़कियां बेहद एक्टिव व दिमाग से तेज होती है। ये पुरानी बातों को भी काफी देर तक भूलती नहीं है। इसके साथ ही ये अपने प्यार भरे स्वभाव से जल्दी ही सामने वाले का दिल जीत लेती हैं।

PunjabKesari

धोखा ना खाने वाली

इस महीने जन्मीं लड़कियां तेज बुद्धि की मालिक होती हैं। ऐसे में इन्हें धोखा देना हर किसी के बस की बात नहीं होती हैं। ये दूसरे के मन और दिल की बात समझने में माहिर होती हैं। ऐसे में इन लड़कियों को धोखा देना बेहद मुश्किल होता हैं।

सपनों की दुनिया में रहने वाली

इन लड़कियों को कल्पना करना व सपनों की दुनिया में रहना पसंद होता हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये लड़कियां ज्यादातर अपनी ही दुनिया में मस्त रहती हैं।

त्याग की भावना

मार्च में जन्मीं लड़कियां दिल की साफ व मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये किसी की जरूरत पूरी करने के लिए खुद की चीजों का त्याग करने से भी कतराती नहीं हैं। ऐसे में इन्हें घर-परिवार व समाज से पूरा सम्मान मिलता हैं।

रिश्ते निभाने में एक्सपर्ट

ये लड़कियां जीवन में रिश्तों को बेहद अहमियत देती हैं। ये पार्टनर के साथ दिल से रिश्ता निभाती हैं। हर परिस्थिति में पार्टनर का अच्छे से साथ देती हैं।

PunjabKesari

प्रकृति और जीव-जंतुओं से लगाव

इन लड़कियों को प्रकृति और जीव-जंतुओं से बेहद लगाव होता हैं। ऐसे में ये आमतौर पर ऐसी जगह पर घूमने का प्लान करती हैं जहां प्राकृतिक का नजारा हो।

मेहनती

ये लड़कियां मेहनती होती हैं। ये अपनी कड़ी मेहनत व लगन से जल्दी ही सफलता हासिल करती हैं।

खुशमिजाज और पॉजीटिव सोच रखनी वाली

मार्च में पैदा हुई लड़कियां स्वभाव से खुशमिजाज और पॉजीटिव सोच रखनी वाली होती हैं। ये हर हालात में पॉजीटिव सोच रखकर उससे आगे बढ़ जाती हैं। इसके अलावा इनके आसपास के लोगों को भी इनसे हमेशा पॉजीटिव वाइब्स मिलती रहती हैं।

दोस्ती निभाने में माहिर

ये लड़कियां दोस्ती निभाने में माहिर होती हैं। ये अपने केयरिंग, ईमानदार, मदद करने वाले गुण के चलते जल्दी ही सामने वाला का भरोसा जीत लेती है। ऐसे में लोग इनसे जल्दी ही इंप्रेस होकर दोस्ती करना पसंद करते हैं। मगर ये खुद जल्दी किसी पर भरोसा न करन पाने से दोस्ती का हाथ थोड़ी देरी से बढ़ाती हैं।

बुरे हालातों का भी डटकर करती मुकाबला

मार्च में जन्मीं लड़कियां बुरे वक्त का भी डटकर मुकाहला रहती हैं। ये खुद को हर परिस्थिति में ढालने व परेशानियों से बाहर निकलने में सक्षम होती हैं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static