जानिए हरा रंग पसंद करने वाली लड़कियों के कुछ सीक्रेट्स

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 05:09 PM (IST)

होली का पावन त्योहार इस साल 29 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को अलग-अलग रंग लगाकर मुबारकबाद देते हैं। बात अगर लड़कियों की करें तो रंगों के मामले में उनकी अलग पसंद होती है। असल में, फेवरेट रंग स्वभाव से जुड़े राज बयां करने का भी काम करता है। वैसे तो हम आपको अभी तक लाल व गुलाबी रंग पसंद करने वाली लड़कियों के बारे में बता चुके हैं। मगर आज हम आपको हरा यानी Green रंग पसंद करने वाली लड़कियों के कुछ सीक्रेट्स बताते हैं...

कल्पना में रहना पसंद 

हरा रंग पसंद करने वाली लड़कियां ज्यादातर कल्पना में रहती है। ये जीवन में दुखी होने की जगह अपनी ही दुनिया में खोना सही समझती है। ऐसे में ये मस्तमौला की तरह जिंदगी जीने का मजा लेती है। 

एक्टिव 

ये लड़कियां बेहद ही एक्टिव होती है। ऐसे में ये हर काम को होशियारी व जोश से करना पसंद करती है। साथ ही ये लड़कियां ज्यादा चिंता करने की जगह कूल रहना पसंद करती है। 

तेज दिमाग की मालिक 

हरा रंग पसंद करने वाली लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होती है। ये अपनी सूझ-बूझ से चीजों को जल्दी समझने व हल करने में सक्षम होती है। इसके साथ ही ये जल्दी ही मुश्किलों को पार करके जीत हासिल करती है। 

रोमांटिक 

ये लड़कियां रोमांटिक नेचर की होती है। ये अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। 

दिल की साफ 

इन्हें कोई भी बात दिल में दबा कर रखने की जगह सीधे मुंह पर कहना सही लगता है। साथ ही ये दिखावे से दूर रहकर सिंपल लाइफ जीना सही समझती है। ऐसे में ये लड़कियां घमंड से कोसों दूर होती है। 

ईमानदार 

बात इनके रिलेशनशिप की करें तो ये पार्टनर से पूरी ईमानदारी से रिश्ता बनाती है। ये अपने केयरिंग नेचर से साथी की हर छोटी-बड़ी खुशी का ध्यान रखती है। साथ ही हर परिस्थिति में उसका साथ निभाती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इनका जीवनसाथी इनकी पूरी दुनिया होता है। 


Content Writer

neetu