Birth Date में छुपे कई राज, जानिए कैसी होती है मूलांक 7 वाली लड़कियां

punjabkesari.in Wednesday, Aug 04, 2021 - 02:38 PM (IST)

हर किसी का स्वभाव दूसरे से अलग होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इसके पीछे का कारण उसपर उसकी राशि व जन्म तारीख का प्रभाव पड़ना होता है। बात जन्म तारीख की करें तो किसी भी महीने की 7, 16, 24 आदि तारीख में जन्मीं लड़कियों का मूलांक 7 माना जाता है। इनके कुंडली का स्वामी केतु होता है। ये लड़कियां स्वभाव से केयरिंग, आत्मविश्वासी व तेज दिमाग की होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

खुले विचारों की मालिक

तारीख 7 में पैदा हुई लड़कियां खुले विचारों की मालिक होती है। ये किसी बंदिश में रहने की जगह पर एकदम स्वतंत्र होकर जीना पसंद करती है। ये लड़कियां हंसी-खुशी से जिंदगी जीने में विश्वास रखती है।

आत्मविश्वासी

ये लड़कियां आत्मविश्वास व जोशीले स्वभाव की होती है। ऐसे में ये किसी चीज व परिस्थिति से डरने या घबराने की जगह पर पूरी निडरता से उसका सामना करती है। इसके साथ ही ये लड़कियां हर काम को पूरा करके ही सांस लेती है।

जल्दी नहीं करती प्यार का इजहार

ये लड़कियां नेचर से चाहे आत्मविश्वासी व साहसी हो लेकिन प्यार का इजहार करने पर इसके पैर डगमगाने लगते हैं। ऐसे में ये अपने दिल की बात जल्दी कहने से कतराती है। मगर एक बार जिसका भी हाथ थामती है अपनी पूरी उम्र उसके नाम लगा देती है।

दिमाग काफी तेज

तारीख 7 में पैदा हुई लड़कियां दिमाग से बेहद ही तेज होती है। ये अपने तेज दिमाग से मुश्किल से मुश्किल काम को भी मिनटों में करने की काबिलियत रखती है। ऐसे में इन्हें जगह अपना करियर बनाना चाहिए जहां पर दिमाग की अधिक मशक्कत करनी पड़े।

भावुक

ये लड़कियां स्वभाव से बेहद ही भावुक होती है। ऐसे में ये सामने वाली की बातों को जल्दी ही दिल पर लगा लेती है। इन्हें छोटी-छोटी बातों का भी बहुत जल्दी बुरा लग जाता है।

केयरिंग

स्वभाव से भावुक व केयरिंग होने से ये अपने घर-परिवार का बखूबी ध्यान रखती है। ये अपने पार्टनर की हर बात व जरूरत का पूरा ध्यान रखती है। उसके साथ गहरा व मजबूत रिश्ता बनाने के लिए हर संभव कोशिश करती है।

हंसमुख और धार्मिक

ये लड़कियां हंसमुख और मिलनसार होती है। ऐसे में ये अपने इस गुण से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। इसके साथ ही ये धार्मिक स्वभाव की होने से शांतिमय तरीके से जिंदगी जीना पसंद करती है।

हर बार कुछ नया करने वाली

ये लड़कियां क्रिएटिव माइंड की होती है। ऐसे में इन्हें हर बार कुछ नया सीखने व करने में रुचि होती है। अपने इस गुण से ये जल्दी ही नई कामों में भी सफलता पा लेती है।

जल्दी गुस्सा होने वाली

ये लड़कियां स्वभाव से थोड़ी चिड़चिड़ी होती है। ऐसे में इन्हें जल्दी ही किसी भी बात पर गुस्सा आ जाता है। असल में, इन्हें अपनी जिंदगी में किसी की रोक-टोक पसंद नहीं होती है। इसलिए किसी के कुछ कहने पर ये चिड़ जाती है।

Content Writer

neetu