कड़ी मेहनत पर विश्वास रखती है पैरों की ऐसी अंगुलियों वाली लड़कियां!

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 02:13 PM (IST)

आने वाले कल को जानने के लिए बहुत से लोग कुंडली दिखाते हैं। मगर इसके अलावा समुद्र शास्त्र के अनुसार, किसी के अंगों की बनावट, आकार व रंग भी जीवन से जुड़े रहस्य बताने का काम करते हैं। ऐसे में बात पैरों की अंगुलियों की शेप की करें तो इसका भी व्यक्ति के स्वभाव पर खास प्रभाव पड़ता है। तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पैरों की अंगुलियों की शेप में छिपे रहस्य के बारे में बताते हैं...

मेहनती होती है ये लड़कियां

जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा और पास की दो अंगुलियां बराबर हो वो बेहद ही मेहनती होती है। ये लड़कियां अपनी कड़ी मेहनत व लगन से हर काम करने में सक्षम होती है। ये किसी से मदद लेने की जगह अपनी काबियिलत से चीजों को हासिल करने में विश्वास रखती है। इनके इसी गुण के चलते ये सफलता के शिखर को छूती हुई समाज में खूब नाम कमाती है। साथ ही ये लड़कियां घर-परिवार को अच्छे से संभालती है। ऐसे में ये लड़कियां घर और ऑफिस में अच्छे से तालमेल बना कर रखती है। 

PunjabKesari

शांति प्रिय होती है ये लड़कियां

जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा लंबा व बाकी की अंगुलियां बराबर हो वे शांत नेचर की होती है। ऐसी लड़कियां हर काम को धैर्य व सोच-समझ कर करती है। साथ ही जल्दी गुस्सा करने की जगह हमेशा खुश रहने में विश्वास रखती है। अपने इसी गुण के कारण ये लड़कियां हंसते-हंसते अपने शत्रुओं पर जीत हासिल कर लेती है।  

हक जमाना करती है पसंद 

जिन लड़कियों का अंगूठा बड़ा व शेष अंगुलियां होती हो वे स्वभाव से गुस्सैल होती है। इन्हें दूसरों पर हक जमाना व अपने मुताबिक सभी चीजों रखना पसंद होता है। साथ ही ये चाहती है कि हर कोई इनका कहना माने व इन्हें सम्मान दें। ऐसे में ये बेहद ही अधिकारिक नेचर की होती है। 

PunjabKesari

लाइफ करती है एन्जॉय

अंगूठे के पास वाली अंगूली बड़ी व बाकी की छोटी हो वे काम के मामले में बहुत ही सीरियस होती है। ये लड़कियां अपने काम को खूब मस्ती व एन्जॉय करके करती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां अपनी जिंदगी को पूरी तरह से जीती है। 

क्रिएटिविटी होती है ऐसी लड़कियां

अगर किसी के अंगूठे के पास वाली अंगुली अधिक बड़ी हो तो वे काफी क्रिएटिविटी वाली होती है। ऐसे में इन्हें अलग-अलग काम करने में मजा आता है। साथ ही ये हर चीज में जल्दी ही सफलता हासिल कर लेती है। ऐसे में इन्हें घर और बाहर दोनों जगह से खास सम्मान मिलता है। 

PunjabKesari

अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो ऐसी और जानकारी पाने के लिए नारी पेज से जुड़े रहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static