तेज दिमाग की होती है ऐसे नाखूनों वाली लड़कियां, मिनटों में निकालती है हल!

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 01:02 PM (IST)

किसी की राशि के साथ उसके शरीर की बनावट भी जिंदगी से जुड़े राज बयां करती है। ऐसे में ही बात नाखूनों की करें तो सुंदर, लंबे नाखून हर लड़की को बेहद ही पसंद होते हैं। ऐसे में लड़कियां नाखून को अलग-अलग आकार देती है। मगर क्या आप जानते हैं, कि इससे भी व्यक्ति के स्वभाव, पसंद, नापसंद व आने वाले कल के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। तो चलिए जानते हैं नाखूनों के आकार के मुताबिक जीवन के रहस्य के बारे में...

कठोर नाखून

कठोर नाखून वाली लड़कियां बेहद ही जिद्दी स्वभाव की होती है। ऐसे में ये छोटी-छोटी बातों को लेकर भी अड़ने व बहस करने को तैयार रहती है। स्वभाव से गुस्सैल व जिद्दी होने से ये लड़कियां हर समय अपनी बात मनवाने को झगड़ी है। फिर भले ही ये सही हो गलत हो। 

ज्यादा चौड़े नाखून

जिन लड़कियों के नाखून लंबाई से अधिक चौड़े होते हैं। वे बेहद ही मेहनती होती है। ऐसे में ये अपनी मेहनत से बड़ी से बड़ी चुनौती को पार करके जीत हासिल करने में विश्वास रखती है। साथ ही मिलनसार नेचर की होने से ये जल्दी ही सामने वाले से घुल-मिल जाती है। मगर इन्हें अपने काम में किसी की दखल अंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। साथ ही किसी द्वारा इनके काम में टांग अड़ाने से इन्हें जल्दी ही गुस्सा आ जाता है। 

पतले व लंबे नाखून

ऐसे नाखून वालूी लड़कियां मानसिक तौर पर कमजोर होती है। इनमें सोच व समझने की शक्ति भी कम होती है। ऐसे में ये लड़कियां किसी भी चीजों के लेकर ज्यादा सोच-विचार करना पसंद नहीं करती है। 

लंबे नाखून 

लंबे व खूबसूरत नाखून वाली लड़कियां स्वभाव से खुशमिजाज, उदार व तेज दिमाग की होती है। मानसिक तौर पर मजबूत होने से ये लड़कियां विचारों की भी धनी होती है। ऐसे में ये लड़कियां किसी भी परिस्थिति से डरने की जगह उसका हल निकालने में विश्वास रखती है। साथ ही चुटकियों में मुसीबत का हल निकाल कर जिंदगी में आगे बढ़ती जाती है। 

चौकोर नाखून

आगे से चौकोर नाखून वाली लड़कियां कोमल दिल की होती है। ये किसी भी परिस्थिति से जल्दी डरने के साथ निराश हो जाती है। 

सफेद नाखून

अक्सर आपने देखा होगा किसी लड़कियों के नाखूब ज्यादा सफेद होते हैं। ऐसी लड़कियां किसी भी बात को मन में रखने की जगह  स्पष्ट तौर पर सामने वाले को कहने में विश्वास रखती है। ये अपने काम को पूरी लगन व मेहनत से करने के साथ ऊंचाइयों के शिखर को छूती है। साथ ही ये लड़कियां एक बार जिस चीज को करने की ठानती है, उसे पूरा करके ही मानती है।

छोटे नाखून

ज्यादा छोटे नाखूनों वाली लड़कियों स्वभाव शांत होती है। ये खुले व स्वतंत्र विचारों की ना होने से हर चीज को लेकर गहराई से सोचती है। साथ ही इन लड़कियों को ज्यादा किसी से घुलना-मिलना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये दूसरों की जगह खुद के लिए ज्यादा पोजेसिव होती है। 

 

Content Writer

neetu