चेहरे के तिल व हाथ पर बनी लाइन भी खोलती है Personality से जुड़ें गहरे राज

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 03:02 PM (IST)

समुद्रशास्त्र के अनुसार, हमारे शरीर की बनावट व इसपर पड़े निशान बहुत कुछ बयां करते हैं। इससे आने वाले जीवन के बारे में भी कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में शरीर पर बनी रेखाओं, तिल आदि से जुड़ी कुछ खास व दिलचस्प बातें बताते हैं...

- होंठ के बाएं तरफ तिल होना 

ऊपर वाले होंठ के लेफ्ट यानि बाएं ओर तिल अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को जीवन में पार्टनर का बहुत कम सहयोग मिलता है। ऐसे में इनमें जीवनभर मनमुटाव रहता है। मगर इसके विपरीत कहते हैं कि होंठ के बाएं ओर तिल होने वाली लड़कियों का नेचर बहुत ही दिलचस्प होता है। इसके स्वभाव के कारण हर कोई इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाता है। साथ ही इनसे दोस्ती करने की कोशिश करता है। 

- होंठ के दाएं तरफ तिल होना 

जिन लड़कियों के ऊपर वाले होंठे के दाएं ओर तिल शुभ माना जाता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियों को जीवनभर पार्टनर का सहयोग मिलता है। इनकी मैरिड लाइफ हंसी-खुशी से बीतती है। 

- अगर हाथ पर हो ऐसी रेखा 

अगर किसी के हाथ की विवाह रेखा ऊपर की तरफ मुड़कर छोटी उंगली तक पहुंच जाए तो शादी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इससे विवाह होने में बांधा आ सकती है। इसके अलावा ये लोग उम्रभर कुंवारे भी रह सकते हैं। 

- पैर का अंगूठा अधिक लंबा होने पर 

अगर किसी के पैर का अंगूठा उंगलियों की तुलना में बड़ा तो यह अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। 

- अगर ऐसा हो पैर का अंगूठा 

जिन लड़कियों का पैर का अंगूठा गोल, चौड़ा व अधिक लाल होता है उन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। हम कह सकते हैं कि इन लड़कियों का जीवन सुख से बीतता है। 

Content Writer

neetu