आकर्षण का केंद्र है स्वीडन का यह अनोखा Hotel, खासियत कर देगी हैरान

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 06:20 PM (IST)

सर्दियों में बर्फ का मजा लेने के लिए लोग खासतौर पर हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। ऐसे में वे बर्फ से खेलने व फोटोग्राफी करके अपने इस ट्रिप को यादगार बनाने का काम करते हैं। मगर क्या आपने किसी ऐसी के बारे में सुना जो बर्फ से बना हो? जी हां, यही सच है। स्वीडन के लैपलैंड में होटल पूरी तरह से बर्फ का बना है। ऐसे में यहां हर समय ठंड का अहसास होता है। तो चलिए जानते हैं इस होटल के बारे में विस्तार से...

आइस होटल के नाम से मशहूर

वैसे तो स्वीडन में हजारों द्वीपों, झीलें, पहाड़ और हरे-भरे जंगल है। मगर फिर भी बर्फ से बना यह अजीबो-गरीब होटल हर किसी का ध्यान आसानी से अपनी ओर खींचने का काम करता है। इसका नाम 'आइस होटल' है। इसकी खासियत है कि होटल की दीवारों से लेकर फर्नीचर तक हर चीज बर्फ से बनी हुई है। 

पांच महीनों तक बना रहता है होटल 

इस होटल को सर्दी में बनाकर तैयार किया जाता है। इसे सोलर पावर्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी के द्वारा बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए करीब 30,000 क्यूबिक मीटर बर्फ को यूज किया गया है। बात इसमें रहने की करें तो इसके लिए 17 हजार से लेकर 1 लाख तक का खर्च करना पड़ सकता है। मगर गर्मी का मौसम पर यह अपने आप पिघलकर नदी में बदल जाता है। ऐसे में आप दिसंबर से अप्रैल के 5 महीनों में यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

होटल का तापमान रहता है -5 से -8 डिग्री सेल्सियस 

स्वीडन के इस होटल के अंदर का तापमान -5 से -8 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां पर हर कमरे का इंटीरियल बेहद ही खास व शानदार है। इसमें बेडरूम, पार्टी के लिए आईस सेरेमनी हॉल और बच्चों के लिए खास क्रिएटिव जोन बनाया गया है। ऐसे में स्वीडन के  आइस होटल में देश-विदेश से लोग आना पसंद करते हैं।
 

 

Content Writer

neetu