पैर की शेप से जानें अपने स्वभाव से जुड़ी ये खास बातें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 17, 2021 - 02:23 PM (IST)

हर कोई जानता होगी कि हाथों की लकीरों से किसी का नेचर और भविष्य से जुड़ी बातों को जाना जा सकता है। मगर क्या आप जानते हैं कि हाथों की तरह पैर की बनावट भी जिंदगी व स्वभाव से जुड़े कई राज बयां करती है? जी हां, हस्तरेखा व ज्योतिष शास्त्र, हम इससे भी किसी के बारे में कुछ हद तक जान सकते हैं। चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको पैरों की बनावट से लड़कियों के स्वभाव से जुड़ी खास बातें बताते हैं...

चौड़े पैर वाली लड़कियां

चौड़े पैर वाली लड़कियां बहुत मेहनत होती हैं। ये अपना समय बेकार के काम में बर्बाद करना बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं करते हैं। असल में, ये लड़कियां खुद के कर्म में विश्वास करते हुए काम करती हैं। ऐसे में ये अपनी कड़ी मेहनत से जल्दी ही ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचती हैं। इसके साथ ही इन लड़कियों को ऐसे पार्टनर की तलाश रहती हैं जो कर्मशील हो।

PunjabKesari

छोटे पैर वाली लड़कियां

जिन लड़कियों के पैर छोटे होते हैं वे हर बात व समय में हर किसी की अटेंशन पाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही ये लड़कियां सबसे बेहतरीन और सुंदर चीजें लेना पसंद करती है। ऐसे में ये जीवन में अपने हिसाब से चलती है।

पैर की उंगलियों से अंगूठा छोटा होना

जिन लड़कियों के पैरों की शेप ऐसी होती हैं, उन्हें भरोसे के लायक नहीं समझा जाता है। इसके अलावा जिन लड़कियों के अंगूठा उंगलियों से दूर होता हो वे भी तेज मानी जाती है। ऐसे में ये हर काम में खुद को सबसे पहले रखती है।

रोमन फूट

जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा बड़ा और उसके बाद की उंगलियों की लंबाई घटते क्रम हो उसे रोमन फूट कहते हैं। ऐसे पैर वाली लड़कियां सामाजिक होती हैं। इन लड़कियों को घूमने-फिरने का बेहद शौक होता है। मगर ये लड़कियां औसत जिंदगी ही जीती है।

PunjabKesari

फटे हुए पैर और एड़ियों वाली

कई लड़कियों के  पैर और एड़ियां फटी होती है। ऐसी लड़कियां निर्णय लेने में समय लगाती है। ये लड़कियां कभी तय नहीं कर पाती हैं कि आखिर इन्हें जिंदगी में करना क्या है?

अंगूठा और 2 उंगलियों की लंबाई हो बराबर

ऐसे पैर वाली लड़कियां बेहद बुद्धिमान व अलग पर्सनैलिटी की मालिक होती है। इनके बोलने का तरीका जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देता हैं। ऐसे में ये लड़कियां अच्छी वक्ता व बिजनेसवुमन बनती हैं।

PunjabKesari

पैर की पहली उंगली का बड़ा होना

वैसे तो बहुत कम लड़कियों के पैर की पहली उंगली अंगूठे व बाकी उंगलियों से बड़ी होती है। मगर इस शेप के पैर वाली लड़कियां एक कामयाब इंसान होती है। ये अच्छी लीडर और दूसरों के लिए प्रेरणादायी होती है।

एकदम चिपकी हुई उंगलियां

पैर की सभी उंगलियां एक-दूसरे से चिपकी होने वाली लड़कियां जल्दी किसी पर विश्वास नहीं कर पाती हैं। इनके इस नेचर के कारण ये अक्सर अपना नुकसान कर बैठती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static