हथेलियों पर पड़े यह निशान इशारा है प्यार में मिलेगी हार और पैसा भी होगा बर्बाद

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 06:32 PM (IST)

किसी की कुंडली के साथ उसके जन्म की तारीख व हाथों की लकीरें भी भविष्य के बारे में बहुत कुछ बयां करती है। इससे जीवन में सफलता, शादीशुदा जिंदगी आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसी तरह हस्‍तरेखा विज्ञान के अनुसार, हमारे हाथों पर पड़े निशान भी हमें हमारे आगे वाले कल के बारे में बताने का काम करते है। तो चलिए आज हम आपको हाथों की लकीरों पर पड़े दाग व निशानों का मतलब बताते हैं...

हाथ में सफेद धब्‍बे होना

हाथ में सफेद रंग के धब्बे होना महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग मायने रखता है। अगर किसी आदमी के हाथ पर सफेद धब्बे हो तो इसका संबंध उसकी आर्थिक स्थिति से होता है। इससे वह आर्थिक तौर पर सक्षम होता है। मगर यही निशान व धब्बे महिला के हाथों पर हो तो इसका मतलब उसका गर्भधारण करना माना जाता है। 

शुक्र पर काला धब्‍बा 

अगर किसी के शुक्र पर्वत पर काला धब्बा बना हो तो इन लोगों को गुप्तांगों से जुड़ा रोग हो सकता है। ये लोग प्यार के मामले भी हर बार असफलता व हार का मुंह देखते हैं। 

अगर जीवन रेखा पर हो काले धब्‍बे 

जीवन की रेखा व्यक्ति के लिए सबसे महत्पूर्ण मानी जाती है। ऐसे में इस रेखा पर काले रंग के धब्बे अशुभ माने जाते हैं। इसका मतलब व्यक्ति के बीमार होने की ओर इशारा करता है। ऐसे लोगों जीवनभर परेशानियों से घिरे रहते हैं। साथ ही उन्हें सफलता बहुत ही मेहनत करके हासिल होती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन लोगों को छोटी-सी जीत हासिल करने के लिए भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 

मानसिक रेखा पर अगर हो निशान 

हाथों पर पड़ी मानसिक रेखा पर काले रंग के निशान पड़े हो तो इसे शुभ नहीं कहा जा सकता है। इसका मतलब दर्द की ओर इशारा करता है। इसके कारण व्यक्ति को माइग्रेन होने की ओर इशारा करता है। ऐसे में व्यक्ति मानसिक तौर पर परेशान रहता है। साथ ही जीवन संघर्ष से भरा होने के चलते हर पहलू पर कड़ी मेहनत करती पड़ती है। कारोबार, व्यापार व नौकरी में भी जल्दी सफलता नहीं मिल पाती है।

गुरु पर्वत पर काले निशान 

जिन लोगों के हाथ पर बने गुरू पर्वत पर काले रंग के निशान होते हैं तो उनकी जिंदगी में मान-सम्मान की कमी होती है। सम्मान के लायक होने के बावजूद भी इन लोगों को समाज में अच्छा दर्जा नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोगों के विवाह में भी बहुत-सी बांधाएं आती है। साथ ही ये लोग प्यार के मामले में भी अनलक्की होते हैं। 

शनि पर्वत पर काला बिंदु होना

हाथ पर बने शनि पर्वत पर काले रंग का बिंदु अशुभ माना जाता है। इन लोगों को जीवन में बहुत-सी परेशानियां झेलनी पड़ती है। बात अगर प्यार व शादी की करें तो ये लोग प्रेम के मामले में अनलक्की होते हैं। साथ ही शादी के बाद भी इनका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं बीतता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लोग जीवनभर संघर्ष करते हैं। 

सूर्य पर्वत पर बना काला बिंदु

जिन लोगों के हाथ पर बने सूर्य पर्वत पर काले रंग का निभान या बिंदु बना हो तो उन्हें अक्सर अपमान की स्थिति का सामना करना पड़ता है। समाज में मान-सम्मान न मिलने के साथ जीवन में असफलताओं का मुंह देखना पड़ता है।

Content Writer

neetu