क्लासिक चॉकलेट केकः कैलोरी मेंटेन रखने के लिए यूं करें तैयार

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 03:58 PM (IST)

चॉकलेट केक खाना लगभग सभी को पसंद होता है। मगर इसमें कैलोरी अधिक होने से वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोग इसे खाने से कतराते हैं। मगर आप इसके खाने के बाद एक्सरसाइज द्वारा कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे हैल्दी बनाने के लिए  कुछ चीजों को मिला सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

इस तरह करें कैलोरी बर्न...

चॉकलेट केक को दूध, चीनी व चॉकलेट से तैयार किया जाता है। इसके एक टुकड़े (100 ग्राम) में करीब 360 कैलोरी पाई जाती है। इसके कारण आपको वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मगर अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए आप 55 मिनट तक साइकलिंग या 40 मिनट तक दौड़ लगा सकती है। मगर एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होने से इसी सीमित मात्रा में खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं चॉकलेट केक के एक टुकड़े यानी 100 ग्राम में पाए जाने वाले पोषक तत्व...

वसा-15.1 ग्राम
मोनोसैचुरेटेड- 6.03 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट- 53.4 ग्राम
पॉलीअनसेचुरेटेड- 2.76 ग्राम
सैचुरेटेड 5.43 ग्राम
आहार फाइबर- 1.6 ग्राम
पोटैशियम- 140 मिलीग्राम
प्रोटीन- 5.3 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल- 58 मिलीग्राम
आयरन- 1.61 मिलीग्राम
विटामिन-ए- 40 एमसीजी
विटामिन-सी- 0.2 एमसीजी
सोडियम- 315 मिलीग्राम
कैल्शियम- 60 मिलीग्राम

आप चॉकलेट केक में कैलोरी की मात्रा कम करके उसे हैल्दी तरीके से बना कर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

- इसे बनाने के लिए मैदे की जगह  गेहूं के आटे को इस्तेमाल करें। 

- इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए ओट्स का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। 

- इसमें सूखे मेवे डालें। इससे केक खाने में और भी टेस्टी होने के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भर जाएगा। 

- मक्खन व तेल की जगह शहद, केला, मूंगफली का मक्खन व ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल करें। 

इस तरह इन चीजों से केक तैयार कर आप इसे हैल्दी बना सकती है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ वजन बढ़ने की परेशानी से बचाएगा। 

चॉकलेट खाने के फायदे...

- चॉकलेट में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से यह स्किन को ग्लोइंग करती है। 

- ब्लड प्रैशर कम कर दिल के स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

- तनाव कम होने में मदद मिलती है। 

- गुस्से को शांत कर मूड को बदलने का काम करती है।
 

Content Writer

neetu