किसी झील में कंकाल तो कहीं कब्रों पर परोसते हैं खाना, क्या आपने देखी भारत की ये अनोखी जगहें?

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 04:55 PM (IST)

देशभर में घूमने की कई अलग-अलग जगहें है। वहीं कुछ लोग शांत वातावरण में घूमना पसंद करते हैं तो कई अनोखी व विचित्र जगहें देखने में दिलचस्पी रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जो बेहद ही विचित्र व अनोखी है।

रूपकुंड, उत्तराखंड - Roopkund, Uttarakhand

उत्तराखंड में स्थित रूपकुंड एक ग्लेशियर लेक यानि झील है। कहा जाता है कि इस झील में 600 से 800 मानव कंकाल हैं। ये कंकाल 9वीं शताब्दी में युद्ध दौरान मारे गए कन्नौज राजा और उनके दल के अवशेष हैं। इस झील के पिघलते दौरान ये कंकाल देखे जा सकते हैं।

न्यू लकी रेस्टोरेंट, गुजरात - New Lucky Restaurant, Gujarat

गुजरात में बना न्यू लकी रेस्टोरेंट एक समय में मुस्लिम कब्रिस्तान था। इसे बाद में रेस्टोरेंट में बदल दिया गया। बता दें, इस अनोखे रेस्टोरेंट के अंदर एक ताबूत बना है जिसे चारों ओर से लोहे की छड़ों से घेरा हुआ है। यहां पर क्रबों के पास ही ग्राहकों को खाना परोसा जाता है। इसके साथ ही इन कब्रो पर रोजाना ताजे फूल चढ़ाने का रिवाज है। मान्यता है कि इस रोस्टोरेंट में भोजन करने से सौभाग्य मिलता है।

लोकतक झील, मणिपुर - Loktak Lake, Manipur

मणिपुर में स्थित लोकतक झील को दुनिया की तैरती झील के रूप में माना जाता है। यह भारत की सबसे अनोखी व शानदार जगहों में से एक है। इसका पानी मीठा होने के कारण यह उत्तर पूर्व में सबसे बड़ी झील के रूप में मशहूर है।

बीबी का मकबरा, औरंगाबाद - Bibi Ka Maqbara, Aurangabad

औरंगाबाद में स्थित बीबी का मकबरा भारत में ताजमहल की कॉपी की तरह है। इसे मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी पत्नी की याद में 17वीं शताब्दी में बनवाया था।

पुंसारी गांव, गुजरात - Punsari Village, Gujarat

गुजरात पर बसा पुंसारी गांव किसी शहर के कम नहीं है। बता दें, यहां पर 24 घंटे पानी, बिजली के साथ वाईफाई और सीसीटीवी की भी सुविधा मिलती है। गांव होने के बावजूद भी यह शहर के कम नहीं माना जाता है।

मैग्नेटिक हिल, लद्दाख - Magnetic Hill, Ladakh

मैग्नेटिक हिल लद्दाख एक ऐसी जगह है, जहां इंजन बंद होने पर भी कार ऊपर की ओर जाती नजर आती है। मगर बता दें, यह एक ऑप्टिक भ्रम है। मगर इस दृश्य को देखना किसी रोमांच से कम नहीं लगता है।

pc: pinterest and zee news

 

Content Writer

neetu