करियर का सितारा तो चमका लेकिन प्यार का नहीं, 27 साल पति से दूर रह रहीं Bollywood की प्लेबैक सिंगर Alka Yagnik

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 01:20 PM (IST)

जहां बॉलीवुड में सूरों की मल्लिकाएं लता मंगेशकर और आशा भोंसले जी राज करती रहीं हैं वहीं इस इंडस्ट्री में एक नाम अल्का याज्ञनिक जी का भी है हालांकि पहले पहल उनका इन महान गायिकों के साथ इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं था लेकिन अपनी लग्न और मेहनत से उन्होंने अपनी एक खास पहचान बना ही ली। वे हिंदी सिनेमा में 3 दशकों तक अपनी गायिकी के लिए फेमस रही हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी प्लेबैक सिंगर हैं। उन्हें 7 बार फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड हैऔर 2 बार नेशनल अवार्ड भी  मिल चुके हैं।

 

चलिए आज के इस पैकेज में हम आपको उन्हीं की लाइफस्टोरी के बारे में बताते हैं कि वो कौन हैं कैसे उनका अब तक का सफर रहा।

20 मार्च, 1966 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक गुजराती परिवार में जन्मी अल्का की मां शोभा याज्ञनिक भी भारतीय क्लासिकल सिंगर थीं। अल्का की शिक्षा कोलकाता में ही हुई। मां की तरह उनकी आवाज भी बेहद सुरीली थी इसलिए तो  उन्हें छः साल की उम्र में ही ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाने का मौका मिला। जब अल्का 10 साल की हुईं तब वह अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं। मुंबई आकर उनकी मां ने राजकपूर को एक खत लिखा, उस खत के बाद जब राजकपूर ने अल्का की आवाज सुनी तो वो काफी प्रभावित हुए और उन्होंने प्यारे लाल से अल्का के लिए बात की।

अल्का सिंगिग में ही अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन यह इतना आसान भी नहीं था क्योंकि उनके सामने भारत की सुर कोकिला लता मंगेश्कर और आशा भोसले थीं क्योंकि संगीत निर्देशक लता-आशा जी को छोड़कर किसी और पर विश्वास करने का रिस्क नहीं उठा सकते थे लेकिन अल्का ने हार नहीं मानी और साल 1988 में आई फिल्म ‘तेजाब’ के लिए गाया ‘एक दो तीन’ इतना सुपरहिट हुआ कि वह रातों-रात स्टार बन गईं। बस उसके बाद उन्हें बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट भी मिले। अलका ज़्यादातर बॉलीवुड की फिल्मों के लिए गाती हैं। वो अब तक 700 फिल्मों के लिए करीब 20 हजार से ज्यादा गीत गा चुकी हैं। ये तो रही उनकी प्रोफेशनल लाइफ लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ  भी सुर्खियों में रही ...दरअसल अल्का कई सालों से पति से अलग रह रही हैं।

अल्का याज्ञनिक और उनके बिजनेसमैन पति नीरज कपूर दोनों की पहली मुलाकात एक स्टेशन पर हुई थी। नीरज अल्का की मां के दोस्त के भतीजे थे और दोनों मां बेटी को स्टेशन पर रिसीव करने आए थे। बस इसी तरह जब जब अल्का मुंबई आती तो नीरज ही उन्हें रिसीव करने आए। धीरे-धीरे दोस्ती और दोस्ती से उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। 1988 में जब अल्का का गाना एक-दो-तीन आया और अल्का एकदम स्टार बन गई तो दोनों ने डिसाइड किया कि अब वो अपने रिश्तेदारों को अपने रिश्ते के बारे में बताएंगे। ऐसा हुआ भी लेकिन दोनों की फैमिली ने उन्हें वार्न किया क्योंकि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि दोनों का प्रोफेशन अलग है और दोनों अलग अलग जगह से भी हैं तो दोनों एक साथ सरवाइव नहीं कर पाएंगे ऐसे में किसी एक को अपना करियर छोड़ना पड़ेगा दरअसल नीरज शिलांग के मशहूर बिजनेसमैन थे लेकिन दोनों ने अपने परिवार को शादी के लिए मना लिया और 1989 में शादी कर ली उसी साल अल्का ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम सायशा रखा गया, अल्का ने शुरूआत से ही अपनी बेटी को अपने पास मुंबई में रखा लेकिन पति से दूर हो गई। वह पिछले  27 सालों से अपने पति से अलग रह रही हैं। इसके पीछे कारण लड़ाई-झगड़ा नहीं, बल्कि उनका अपना-अपना काम है। चूंकि दोनों अलग-अलग फील्ड से हैं इसलिए दोनों ने फैसला किया कि वो अपने-अपने काम पर फोकस करेंगे। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है हालांकि ससुराल वालों से मिलने के लिए अल्का आती जाती ही रहती हैं।  बता दें कि उनकी बेटी सायशा की शादी हो चुकी हैं।

तो अब तो आप जान गए होंगे कि दोनों बिना किसी लड़ाई के ही एक दूसरे से अलग रह रहे हैं क्योंकि दोनों को अपना करियर बनाना था।

 

Content Writer

Vandana