लड़कियों के बाल बयां करते हैं उनका नेचर, एक क्लिक से जानें कैसे?

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 03:44 PM (IST)

किसी की राशि, जन्म तारीख, आंखों के रंग से उनके नेचर कुछ हद तक पता चलाता जा सकता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आंखों की तरह बालों से भी किसी के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। जी हां, समुद्रशास्त्र के अनुसार, हमारे बाल भी नेचर के बारे में काफी चीजें बया करता है। तो चलिए आज हम आपके लड़कियों के बालों के हिसाब से उनके नेचर के बारे में बताते हैं...

लंबे बालों वाली लड़कियां 

ऐसी लड़कियां जिंदगी की सच्चाई को सही से समझकर जीती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन्हें सपनों की दुनिया में खोना बिल्कुल भी नहीं पसंद होता है। ये हर चीज का फैसला एकदम स्पष्ट तरीके से करती है। ये समय और परिस्थिति को अच्छे से समझते हुए फैसले लेती है। किसी से फालतू बातें करने की जगह इन्हें अपने काम से मतलब रखना सही लगता है। वहीं ये लड़कियां हर काम में एकदम परफेक्ट होती है। वहीं पैसा जोड़ना और सही जगह पर खर्च करना इन्हें बखूबी आता है।

काले और सीधे बालों वाली

काले व सीधे बालों वाली लड़कियां खुले व स्पष्ट विचारों की होती है। इन्हें बातों को इधर-उधर घुमाने की जगह सीधी बात करनी सही लगती है। 

घुंघराले बालों वाली 

ऐसे बालों वाली लड़कियों को संगीत व साहित्य में बेहद रूचि होती है। ऐसे में ये खासतौर पर किसी कला के क्षेत्र से जरूर जुड़ी होती है। वहीं ये अक्सर सपनों व कल्पनाओं की दुनिया में खोई रहती है। स्वभाव से मिलनसार होने से इन्हें मेहमानवाजी का खास शौक होता है। ऐसे में ये जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। मगर बात इनकी कमी की करें तो ये लड़कियां आने वाले जीवन के बारे में अधिक सोचती नहीं है। 

सुनहरे बालों वाली 

सुनहरे बालों वाली लड़कियां बहुत ही तेज दिमाग की होती है। इसके अलावा ये बेहद ही सीधे व सरल स्वभाव की मालिक होती है। ऐसे में ये जल्दी ही सभी के साथ घुलमिल जाती है। मगर ये लड़कियां शारीरिक रूप से थोड़ी कमजोर होती है।

भूरे बालों वाली 

भूरे बालों वाली लड़कियों बेहद ही इमोशनल और रोमांटिक होती है। ये जिंदगी को बंदिशों की जगह खुलकर जीना पसंद करती है। वहीं बात प्यार की करें तो ये जल्दी ही धोखा खा बैठती है। 

घने बालों वाली

घने बालों वाली लड़कियां बेहद ही जिद्दी किस्म की होती है। ये एक बार किसी चीज पर अड़ जाएं तो अपनी बात मनवाकर ही सांस लेती है। 

सॉफ्ट, सिल्की और पतले बालों वाली

ये लड़कियां दिल की साफ, सिंपल नेचर व शांत मन की होती है। ये कभी किसी के बारे में कुछ गलत नहीं सोचती है। वहीं दयालु किस्म की होने से ये लड़कियां जल्दी ही सामने वाली की मदद को तैयार हो जाती है। 

Content Writer

neetu