प्यार के मामले में कच्ची होती है G नाम की लड़कियां, जानें कुछ दिलचस्प बातें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 01:25 PM (IST)

नाम से ही किसी इंसान की पहचान होती है साथ ही नाम के पहले अक्षर से उसके नेचर व पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। नाम का पहला अक्षर ना सिर्फ आपके स्वभाव के बारे में बताता है बल्कि इससे किसी के लव लाइफ के बारे में भी सही-सही अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर आप किसी लड़की के स्वभाव के बारे में जानना चाहते हैं जिनका नाम G से हैं तो आइए हम आपको उनके स्वभाव के बारे में बताते हैं-

दोस्त बनाने में पीछे

इस नाम की लड़कियों को ज्यादातर अकेले ही समय बिताना अच्छा लगता है। ये शांत स्वभाव की होती है और ये लोगों से अलग रहना पसंद करती है जिस कारण इनके ज्यादा दोस्त भी नहीं होते।

 

साफ दिल बनता है मुसीबत की वजह

यह लड़कियां देखने में सुंदर और आकर्षित तो होती ही हैं साथ ही दिल की भी बहुत अच्छी होती है लेकिन साफ दिल की होने के कारण ये छल-कपट से दूर रहती है। कई बार अपने स्वभाव की वजह से इन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। 

 

गलतियों से लेती है सबक

G नाम की लड़कियां गलती करती हैं लेकिन उस गलती से बड़ी जल्दी सीख ले लेती हैं और दोबारा उसे दोहराना इनके स्वभाव में नहीं होता। ये हर काम को सही और अच्छे तरीके से करना पसंद करती है। इसी वजह से यह अपने काम में जल्द ही एक्सपर्ट बन जाती है।

 

हमेशा सोच में डूबी रहने वाली

वैसे तो ये लड़कियां कम बोलना ही पसंद करती है लेकिन इनके दिमाग में हमेशा कोई ना कोई विषय चलता ही रहता है। स्वभाव से शांत होने की वजह से इन्हें पहचानना मुश्किल होता है।

 

गुस्से से कोसों दूर

G नाम की लड़कियां शांत स्वभाव की होती है और गुस्सा तो इनसे कोसो दूर रहता है। इन्हें कोई चीज या इंसान पसंद ना भी आए तो भी ये अपने चेहरे पर गुस्से को आने नहीं देती जिससे कई बार इनकी दिल की बात जानना मुश्किल हो जाता है।

 

मेहनत से पा लेती है मंजिल

G नाम की लड़कियां अपने काम और करियर को लेकर काफी परेशान रहती हैं जिस कारण रास्ते में आने वाली हर कमी को यह दूर करने की भरपूर कोशिश करती है। अपने मेहनती स्वभाव के कारण इन्हें अपनी मंजिल मिल ही जाती है। ये अपने दिल में हमेशा शंका को लेकर ही चलती है। 

 

प्लेनिंग करने में माहिर

ये लड़कियां कोई भी काम करने से पहले प्लेनिंग करना नहीं भूलती। हर काम को सही समय और सही प्लेनिंग के साथ करना इनका खास स्वभाव होता है जिससे यह दूसरों से अलग दिखाई दे जाती है। 

प्यार के मामले में कच्ची

इस नाम की लड़कियां प्यार के मामले में लकी और अनलकी दोनों ही होती है। इन लड़कियों को जब प्यार होता है तो यह इन्हें दिल से निभाती हैं। इनमें प्यार करने और प्यार निभाने का कॉन्फिडेंस कूट-कूट कर भरा होता हैं लेकिन अपने साथी की वजह से कई बार इन्हें प्यार के मामले में हार का सामना करना पड़ता है लेकिन ये खुशी-खुशी इसे भी स्वीकार कर लेती है।

Content Writer

Anjali Rajput