फर्स्ट डेट: यहां कपल्स को फॉलो करने पड़ते है ऐसे अजीब नियम!

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2020 - 01:16 PM (IST)

किसी भी रिलेशनशिप की शुरूआत फर्स्ट डेट से की जाती है। ऐसे में पार्टनर से मिलने के लिए क्या बात करनी चाहिए इसकी हर कोई खूब तैयारी करते है। मगर क्या आप जानते है कई देशों में पहली मुलाकात पर मिलने के लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है? इन देशों में फर्स्ट डेट के दौरान किन मुद्दों पर बात करनी है इसको लेकर कुछ नियम बनाएं गए है। इसके मुताबिक ही लड़का-लड़की अपनी फर्स्ट डेट को एन्जॉय करते है। तो आइए जानते किन देशों क्या रूल्स फॉलो किए जाते है...

रूस

अगर रूस के लोग अपनी पहली डेट पर जाते है तो उन्हें किस करने की मनाही होती है। हालांकि डेट के लिए महिला ने पहल की है तो वे अपना हाथ आगे बढ़ा सकती है। ऐसे में लड़का लड़की के हाथ पर किस कर सकता है। 

स्पेन

इस देश में पहली डेट पर एक-दूसरों को हेलो-हाय कह कर शुरूआत की जाती है। इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे को गाल पर किस भी कर सकते है। इसके अलावा इस देश में डेटिंग के दौरान बात करने के लिए कुछ रूल्स बनाएं गए है। इसमें सबसे पहला रूल यह है कि लड़का-लड़की अपनी पहली डेट पर पैसा, पॉलिटिक्स और धर्म के बारे में बात नहीं कर सकते है। 

इटली

इस देश में फर्स्ट डेट को लेकर कुछ अलग ही नियम है। इसमें पहली बार मिलने पर लड़का- लड़की एक-दूसरे से उनकी हैल्थ के बारे में पूछते है। इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे की बीती जिंदगी यानि एक्स के बारे में पूछ सकते है। इसके अलावा लड़का-लड़की ही बैंक-बैलेंस, पॉलिटिक्स और धर्म के बारे में बात कर सकते है। इसके साथ ही इटली में अपनी पहली मुलाकात में जितनी मर्जी ड्रिंक भी कर सकते है। 

ऑस्ट्रेलिया

यहां पर फर्स्ट डेट के दौरान मिलने पर एक-दूसरे के गाल पर किस करने की इजाजत होती है। इसके साथ ही पहली मुलाकात पर लड़का वाइन नहीं बल्कि बीयर पी सकता है। 

 

Content Writer

Sunita Rajput