Taliban के हाथों में गया Afgan नहीं जन्नत से कम, देखिए 7 सबसे खूबसूरत जगहें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 04:31 PM (IST)

अफगानिस्तान में आज तालिबान ने पूरी तरह के कब्जा कर लिया है। ऐसे में अफगानिस्तान का नाम आते ही हर किसी के मन में खूब-खराबे व लड़ाई की झलक सामने आने लगती है। मगर क्या आप जानते हैं कि अफगानिस्तान भी दुनिया के खूबसूरत देशों में गिना जाता है? यहां की प्राकृतिक सुंदरता व ऐतिहासिक इमारते किसी का भी मन अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। ऐसे में आज हम आपको अफगानिस्तान की 7 आकर्षण का केंद्र मानी जाने वाली बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं...

पामीर माउंटेन

सेंट्रल एशिया स्थित पामीर माउंटेंस अफगानिस्तान की खूबसूरत व मशहूर जगहों में से एक है। ऐसे में ये पर्यटकों द्वारा काफी मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स है। यह खूबसूरत जगह हिमालय और तियान शान, सुलेमान, हिंदू कुश, कुनलुन और कराकोरम की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच में आती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

बंद-ए-आमीर नेशनल पार्क

बंद-ए-आमीर नेशनल पार्क में पहुंचना थोड़ा रहता है। मगर अफगानिस्तान के शहर बामियान से होकर यहां पर आसानी से जाया जा सकता है। बता दें, यहां पर जाने के लिए गुरुवार दोपहर और शुक्रवार सुबह हफ्ते में सिर्फ दो दिन तक मिनी वैन की सुविधा मिलती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

बामियान के बुद्ध

यह अफगानिस्तान के मध्य भाग का शहर है। यहां पर अधिक संख्या में बौद्ध धर्म के लोग रहते हैं। बामियान के बुद्ध एक मल्टी कल्चर डेस्टिनेशन से दुनियाभर में मशहूर है। बता दें, इसकी नक्कशी में भारतीय, चीनी, फारसी, तुर्की, ग्रीक आदि की परंपराओं का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

मीनार-ए-जाम

मीनार-ए-जाम एक 65 मीटर ऊंची इमारत है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कहा जाता है कि यह स्मारक घुरिद साम्राज्य के ऐतिहासिक काल के समय शहर में बने स्मारकों में एक बेहद खूबसूरत व ऊंचा मीनार है। इसे बनाने में बेहद ही शानदार नक्काशी की गई है। ऐसे में यह यात्रियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

PunjabKesari

PunjabKesari

बाग-ए-बाबर

बाग-ए-बाबर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक खूबसूरत बाग है। कहा जाता है कि इसे मुगल शासक बाबर ने बनवाया था।

PunjabKesari

PunjabKesari

हेरात नेशनल म्यूजियम

अफगानिस्तान में हेरात नेशनल म्यूजियम भी है। कहा जाता है कि इसे पहले तोड़ दिया गया था। मगर फिर पर्यटकों को अफगानिस्तान के इतिहास दर्शाने के लिए इसे दोबारा तैयार करवाया गया। इससे पहले इस म्यूजियम को काला इक्तियारुद्दी या एलेक्जेंडर के गढ़ के रूप में जाना जाता था।

PunjabKesari

PunjabKesari

ब्लू मॉस्क्यू

अफगानिस्तान में बनी ब्लू मॉस्क्यू यानि मस्जिद धार्मिक स्थल होने के साथ पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस मस्जिद में हजरत अली के शरीर को दफनाया गया था। ऐसे में इसे हजरत अली मजार भी कहा जाता है। यह मस्जिद नीले संगमरमर से तैयार की गई है। यहां हर समय सफेद कबूतरों से भरी रहने के कारण बेहद ही खूबसरत नजर आती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static