Decor Ideas: नए लेटेस्ट वॉलपेपर से किचन को दें मॉडर्न लुक

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2019 - 04:06 PM (IST)

किचन को यूनिक और मॉर्डन लुक देने के लिए महिलाएं डैकोरेटिव आइटम्स, आकर्षक जार, क्यूब कोस्टर्स, टूथ पिक्स होल्डर या आर्टिफिशियल फ्रूट्स का इस्तेमाल करती हैं। मगर आप लेटेस्ट वॉलपेपर डिजाइन्स से भी किचन की सजावट कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे यूनिक डिजाइन्स के वॉलपेपर्स दिखाएंगे, जो ना सिर्फ किचन को न्यू लुक देंगे बल्कि इससे गर्मियों में ठंडक भी मिलेगी। तो चलिए आपको दिखाते हैं गर्मियों में किचन को कूल रखने और मॉर्डल लुक के लिए कुछ डिफरेंट वॉलपेपर्स डिजाइन्स।

 

मौसम के हिसाब से वॉलपेपर का सही कलर और पैटर्न चूज करें। जैसे कि गर्मियों में किचन की दीवारों पर लाइट कलर ही अच्छा लगता है, जो ठंडक के साथ किचन को खूबसूरती भी दिखाता है।

नीला रंग घर को खूबसूरत दिखाने के साथ आंखों को ठंडक भी देता है। इससे गर्मियों में भी किचन कूल रहती है।

गर्मियों में किचन को कूल रखने के लिए आप आर्टिफिशियल ग्रास का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही यह देखने में काफी सुदंर लगते हैं। आप चाहे तो इसे दीवारों और फर्श दोनों जगह लगवा सकते हैं।

आप फ्लोरल प्रिंट पैटर्न वाले वॉलपेपर से भी किचन का मेकओवर कर सकते हैं। इस तरह के वॉलपेपर आंखों को ठंडक देते हैं, जिससे गर्मी का अहसास नहीं होता।

3D फ्रूट्स वॉलपेपर्स भी समर किचन के लिए परफेक्ट हैं।

अगर आप कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं तो ब्रिक वॉलपेपर भी चूज कर सकती हैं। यह भी किचन को कूल लुक देते हैं।

गर्मियों में हल्के रंग का पेंट करवाना सही रहता है। ऐसे में आप किचन के लिए ग्रे कलर वॉलपेपर चुन सकती हैं।

आप चाहें तो गर्मियों में किचन के लिए ग्रीन कलर के वॉलपेपर भी चुन सकते हैं। इससे किचन खिली-खिली रहती है।

गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं ये वॉलपेपर डिजाइन

Content Writer

Anjali Rajput