Kitchen Tips: हर महिला के काम को आसान बना देंगे ये 7 स्मार्ट मिनी टूल्स

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 11:07 AM (IST)

किचन के टिप्स : गृहिणियों का ज्यादातर समय किचन के काम-काज में निकलता है इसलिए किचन से उनका गहरा रिश्ता होता है। वैसे तो गृहिणियां खाना बनाने से लेकर किचन के हर काम में माहिर होती है लेकिन इसके बावजूद भी कई बार उन्हें काम करते समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण खाना बनाने में देरी हो जाती है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट मिनी टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके किचन का हर काम आसानी से हो जाएगा। इन मिनी टूल्स की मदद से आप किचन के छोटे-छोटे काम को आसानी से पूरा कर लेंगे और आपको किसी परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए इन स्मार्ट टूल्स के बारे में, जिससे आप स्मार्ट गृहिणी बन सकती हैं।
 

1. सैलेड मेकर
आजकल सैलेड खाना तो हर कोई पसंद करता है लेकिन इसे बनाने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में सैलेड मेकर की मदद से आप आसानी से सैलेड तैयर कर सकती हैं। सैलेड मेकर सैट में सैलेड वॉश, ड्रेन, चॉप, स्लाइस, कट, ग्रेट और स्टोरेट आदि आसानी से किया जा सकता है। इसमें नॉन स्लिप बाउल, बास्केट, स्पाइनर लिड, मैनडॉलिन लिड, ब्लेड होल्डर और 7 ब्लेड्स दिए गए हैं, जिससे आपका काम आसान हो जाता है।

2. कुकिंग एंड इंडियन स्नैक्स मेकर
घर पर आसानी से स्नैक्स बनाने के लिए स्नैक्स मेकर बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इसमें नमकीन, सेव, दालमोठ और मीठे स्नैक्स, नमकीन बनाने के लिए लगभग 15 ब्लेड्स होते हैं। इसके अलावा इसमें कुकीज के लिए भी ब्लेड दिए हुए है, जिससे आप आसानी से कुकिज बनाकर फैमिली को खिला सकती हैं।

3. फ्रूट एंड वेजिटेबल कटर
लंच या डिनर बनाने के लिए महिलाओं को कुछ समय पहले ही सब्जियां काटनी पड़ती है लेकिन इसकी मदद से आप अपने इस काम को मिनटों में कर सकते हैं। वेजीटेबल कटर में वेजीटेबल चॉपर, सैलेड चॉपर, अनियन चॉपर, गार्लिक चॉपर और हर्ब चॉपर के लिए अलग-अलग ब्लेड होते हैं। आप चाहे तो इससे मिनटों में फ्रूट्स भी काट सकती हैं। इसके अलावा आप इससे नट्स कटिंग और आइसिंग क्रश भी आसानी से कर सकती हैं।

4. मैनुअल जूसर एंड मिक्सर
बच्चों से लेकर बड़ों को मिनटों में जूस बनाकर देना है तो आप इस टूल को अपनी किचन का हिस्सा बना सकती हैं। इनमें गाजर खीरे, लौकी, वीट ग्रास, पालक और लैट्यूज आदि सब्जियों व फलों का जूस आसानी से निकाला जा सकता है। इसके पार्ट्स डिटैचेबल होने के कारण आप इसकी सफाई भी आसानी से कर सकती हैं।

5. पूरी और रोटी मेकर
कई बार घर में ज्यादा मेहमान आने पर आप खाना बनाने के बारे में सोच-सोचकर परेशान हो जाती है। मगर इस पूरी मेकर की मदद से आप मिनटों में ढ़ेरो पूरिया तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आप रोटी मेकर की मदद से आप उन्हें परफेक्ट शेप भी दे सकती हैं।

6. वेजिटेबल स्पाइसर स्लाइसर
खाने को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह का वेजीटेबल स्पाइलर, स्लाइस डाइसर और ज्यूलिन मेकर काफी मददगार होता है। यह टूल्स चाइनीज, इटैलियन डिश और सैलेड ड्रेसिंग के सबसे ज्यादा काम आते हैं। इससे आप मेहमानों के लिए कलरफुल सैलेड बना सकते हैं। यह पोर्टेबल हैंडल्ड किचन टूल है।

7. हैंड ब्लैंडर
परिवार का कोई भी सदस्य कब कोई फरमाइश कर दे इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकती लेकिन इसकी मदद से आप उन्हें आसानी से पूरा कर सकती हैं। हैंड ब्लैंडर की मदद से आप उन्हें रोज शेक्स, जूस बनाकर दे सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput