Kitchen Tips: जले हुए बर्तनों को इन आसान तरीकों से करें साफ

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 03:35 PM (IST)

जले हुए बर्तनों को साफ़ करने : भोजन को स्वस्थ और पौष्ट‍िक बनाने के लिए महिलाएं कई बातों का ख्याल रखती हैं। इसके लिए वो कई तरह के नए तरीके भी इस्तेमाल करती है लेकिन कई बार-बार खाना बनाते समय वो जल जाते है, जिससे की बर्तन की चमक खो जाती है। चमकते बर्तन किचन की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। ऐसे में जले हुए बर्तन पूरे किचन की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। इन्हें साफ करने के लिए महिलाए महंगे डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करती है लेकिन यह दाग आसानी से साफ नहीं होते। आज हम आपको ऐसे होममेड तरीके बताएंगे, जिससे आप जले हुए बर्तनों को चमक को वापस ला सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और बर्तन बी साफ हो जाएंगे।

1. बेकिंग सोडा
जले हुए बर्तनों पर बेकिंग सोडा डालने के बाद उसके उपर नींबू का रस डालें। इसके बाद इस पर गर्म पानी डालकर स्टील स्क्रबर से रगड़ें। इससे जले हुए बर्तन फिर से चमकदार हो जाएंगे।

2. नींबू का रस 
1 कच्चे नींबू के रस को जले हुए बर्तन पर डालने के बाद गर्म पानी डाल दें। इसके बाद इसे रगड़ कर साफ करें। इससे जले हुए निशान आसानी से साफ हो जाएंगे।

3. नमक
जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे स्क्रबर से रगड़ कर साफ करें। ऐसा करने से दाग निकल जाएंगे।

4. टमाटर का रस
टमाटर के रस और पानी को जले हुए बर्तन में डालकर कम से कम 5 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इसे रगड़ कर साफ कर लें। निशान निकल जाएंगे।

5. प्याज
प्‍याज को काटकर उन्‍हें जले हुए बर्तन में पानी के साथ डाल कर उबाल लें। कुछ ही देर बाद बर्तन के जले हुए निशान उपर की ओर तैरने लगेंगे। जले हुए दाग निकालने का यह सबसे आसान तरीका है।

6. साफ्ट ड्रिंक
एल्यूमीनियम बर्तन में से जले के दाग निकालने के लिए उसमें साफ्ट ड्रिंक डालकर हल्की आंच पर गर्म करें। इससे दाग सॉफ्ट हो जाएगा। इसके बाद स्‍क्रबर से जले के निशान को साफ कर लें।

7. वाइन
पुरानी से पुरानी वाइन को जले हुए बर्तन पर डालकर स्‍क्रबर से रगड़ लें। इससे जिद्दी से जिद्दी दाग साफ हो जाते है।

Punjab Kesari