नहीं सॉफ्ट बनती कुकीज तो ये Kitchen Hacks आएंगे काम

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 02:07 PM (IST)

बहुत सी महिलाओं को कुकिंग का शौक होता है जिसके चलते वह हर चीज घर में ही बनाना पसंद करती हैं। जैसे केक, कुकीज आदि। ऐसे में अगर आप कुकीज घर में बनाने वाली हैं तो कुछ आसान से ट्रिक्स फॉलो करके इन्हें सॉफ्ट बना सकती है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे टिप्स जिनके जरिए आप कुकीज को सॉफ्ट बना सकती हैं।

न करें ज्यादा बेक 

कुकीज बनाते समय आप उन्हें अच्छे से बेक करें। खासकर अगर आप चाहते हैं कि कुकीज सॉफ्ट बनें तो आप ज्यादा बेक न करें। ज्यादा  बेक करने से कुकीज हार्ड बन सकती है।  

कार्न स्टार्च आएगा काम 

कुकीज का बैटर बनाते समय आप उसमें 1-2 चम्मच कॉर्न स्टार्च मिला दें। इससे कुकीज सॉफ्ट बनेंगी। साथ ही इससे कुकीज का स्वाद भी अच्छा आता है।

मोटी बनाएं कुकीज 

पतली कुकीज सॉफ्ट नहीं बनती इसलिए कुकीज का बैटर बनाते समय आप बैटर को मोटा ही रखें। इससे कुकीज सॉफ्ट बनेगी। इसके अलावा आप कुकीज को बेक करने से पहले फ्रिज में रख दें। इससे बटर ठंडा हो जाएगा। 

सामग्री का सही मात्रा में करें इस्तेमाल

कुकीज बनाते समय आप सामग्री का भी सही मात्रा में इस्तेमाल करें। कई बार महिलाएं यूट्यूब से वीडियो देखकर कुकीज बना लेती हैं जिसके कारण सामग्री ज्यादा या कम हो सकती है। इसलिए कुकीज बनाने से पहले आप सामग्री नाप कर ही इस्तेमाल करें। 

Content Writer

palak