Kitchen Hacks: लहसुन का सही तरीके से इस्तेमाल करने से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 05:26 PM (IST)

लहसुन एक ऐसी चीज है जिसके बिना खाने का स्वाद नहीं आता। किसी भी सब्जी में इसे डालने से खाना का स्वाद भी बढ़ जाता है। लहसुन स्वास्थ्य के अनुसार, भी बहुत ही फायदेमंद होता है। किसी भी खाने में यह एक नया स्वाद डाल देता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। लेकिन कुछ महिलाएं लहसुन का इस्तेमाल करते समय कई गलतियां कर देती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि लहसुन का सही तरीके से आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं...

PunjabKesari

आंच का रखें ध्यान

लहसुन को जब भी आप पकाएं तो उसे कभी भी ओवर कुक न करें। ओवर कुक करने से लहसुन जल सकता है जिससे उसका फ्लेवर खराब हो सकता है। इसलिए आप लहसुन का कभी भी तेज आंच पर न पकाएं। तेज आंच पर लहसुन पकाने से खाने का स्वाद कड़वा हो सकता है। 

रोस्ट करके डालें 

लहसुन को आप रोस्ट करके भी खाने में डाल सकते हैं। इससे उसका स्वाद बढ़ जाएगा और लहसुन को एक नटी फ्लेवर भी मिलता है। तेल या फिर घी में लहसुन को रोस्ट करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरुर है। यदि तेल ज्यादा गर्म है तो आप आंच को बंद कर दें। फिर तेल को ठंडा करें और लहसुन को रोस्ट कर लें। रोस्ट लहसुन सब्जी का स्वाद बढ़ा देगा। 

PunjabKesari

ओवन में रोस्ट करते भी दें ध्यान 

जब भी आप लहसुन को ओवन में रोस्ट कर रही हैं तो बड़े-बड़े लहसुन की कलियों का इस्तेमाल ही करें। कलियों को लेकर नीचे से थोड़ा-थोड़ा काट लें। इसके बाद इसे एल्युमीनियम फॉयल पर रखें। लहसुन पर तेल डालें और फिर 350 डिग्री पर सेल्सियस के साथ प्रीहिट ओवन में 40 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद लहसुन निकाल लें। आप इस लहसुन का इस्तेमाल खाने में कर सकते हैं। 

ऐसे करें फ्राई 

यदि आप लहसुन का फ्राई कर रही हैं तो उसे ज्यादा पतला न काटें। थोड़े सा मोटे कटे लहसुन के साथ आप खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल ज्यादा गर्म न करें। जैसे लहसुन सुनहरा होने लगे तो लहसुन को पैन से निकाल लें। 

PunjabKesari

ये बातें भी आएंगी काम 

. यदि लहसुन के छिलके आसानी से निकल नहीं पा रहे तो उन्हें माइक्रोवेव में 15-20 सैकेंड के लिए रख दें। छिलके आसानी से निकल जाएंगे। 
. अगर आपने लहसुन को पहले ही काटकर रख लिया है तो उसमें ऑलिव ऑयल मिला दें। ऑलिव ऑयल डालने से लहसुन का स्वाद खराब नहीं होगा। 

PunjabKesari
. अगर आप घर में लहसुन लगाना चाहते हैं तो उसके डंठल को फैंकने की जगह किसी पॉट में लगा दें। इससे लहसुन कुछ समय में उग जाएगा। 
. अगर आप लहसुन की बदबू अपने हाथ से हटाना चाहते हैं तो स्टील के बर्तन में अपने हाथ को रगड़ें। इसके अलावा आप हाथ को नींबू के छिलके के साथ भी रगड़ सकती हैं। इससे भी हाथ से लहसुन की बदबू चली जाएगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static