आसानी से धुलेंगे सर्दियों में बर्तन, बस फॉलो करें ये Kitchen Hacks

punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 06:29 PM (IST)

नारी डेस्क: सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में सबसे मुश्किल काम होता है बर्तन धोना। लेकिन सिंक भरा हो और कोई मदद करने वाला न हो तो काम और भी मुश्किल लगता है। आपको ऐसे आसान हैक्स बताते हैं जिनके साथ आप बर्तनों को बिना रगड़े हुए साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

हाथों में पहने गलव्स  

सर्दियों में आप बर्तन धोने से पहले हाथों को अच्छे से गलव्स के साथ कवर कर लें। इससे हाथ भी नहीं खराब होंगे और आपको ठंड भी नहीं लगेगी। इसके अलावा आप एक साथ सारे बर्तन धोने के बजाय पहले बर्तन एक-एक करके धो लें। 

PunjabKesari

गर्म पानी के टब में रखें भिगोकर 

आप बर्तनों को गर्म पानी के टब में भिगोकर रखें। इससे उनमें जमी चिकनाई आसानी से साफ हो जाएगी और साथ में आपको ठंड का एहसास भी नहीं होगा। टब में सारे गंदे बर्तन डाल दें। इसके बाद स्पंज के साथ बर्तनों को साफ कर लें। 

PunjabKesari

साफ होंगे जले हुए बर्तन

आप जले हुए बर्तनों का साफ करने के लिए नमक का प्रयोग कर सकती हैं। स्क्रब पैड पर नमक लगाएं और उसे डिश वॉश बार लगाकर साफ कर लें। 

PunjabKesari

नहीं पड़ेगी घिसने की जरुरत 

आप बर्तनों का बिना घिसे हुए साफ कर सकती हैं। सबसे पहले आप सिंक की नाली बंद कर दें। फिर सिंक में पड़े बर्तनो में 2 चम्मच बेकिंग सोडा,  2 कप विनेगर , 1 चम्मच हाइड्रोजन पेराक्साइड और नींबू मिक्स करें। इन सब चीजों को डालने के बाद सिंक को पानी से भर लें। 15 मिनट तक बर्तनों को इसी मिश्रण में रहने दें। तय समय के बाद बर्तन सादे पानी से धो लें। 

 
  
 
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static