आसानी से धुलेंगे सर्दियों में बर्तन, बस फॉलो करें ये Kitchen Hacks

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 03:43 PM (IST)

सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में सबसे मुश्किल काम होता है बर्तन धोना। लेकिन सिंक भरा हो और कोई मदद करने वाला न हो तो काम और भी मुश्किल लगता है। आपको ऐसे आसान हैक्स बताते हैं जिनके साथ आप बर्तनों को बिना रगड़े हुए साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

हाथों में पहने गलव्स  

सर्दियों में आप बर्तन धोने से पहले हाथों को अच्छे से गलव्स के साथ कवर कर लें। इससे हाथ भी नहीं खराब होंगे और आपको ठंड भी नहीं लगेगी। इसके अलावा आप एक साथ सारे बर्तन धोने के बजाय पहले बर्तन एक-एक करके धो लें। 

गर्म पानी के टब में रखें भिगोकर 

आप बर्तनों को गर्म पानी के टब में भिगोकर रखें। इससे उनमें जमी चिकनाई आसानी से साफ हो जाएगी और साथ में आपको ठंड का एहसास भी नहीं होगा। टब में सारे गंदे बर्तन डाल दें। इसके बाद स्पंज के साथ बर्तनों को साफ कर लें। 

साफ होंगे जले हुए बर्तन

आप जले हुए बर्तनों का साफ करने के लिए नमक का प्रयोग कर सकती हैं। स्क्रब पैड पर नमक लगाएं और उसे डिश वॉश बार लगाकर साफ कर लें। 

नहीं पड़ेगी घिसने की जरुरत 

आप बर्तनों का बिना घिसे हुए साफ कर सकती हैं। सबसे पहले आप सिंक की नाली बंद कर दें। फिर सिंक में पड़े बर्तनो में 2 चम्मच बेकिंग सोडा,  2 कप विनेगर , 1 चम्मच हाइड्रोजन पेराक्साइड और नींबू मिक्स करें। इन सब चीजों को डालने के बाद सिंक को पानी से भर लें। 15 मिनट तक बर्तनों को इसी मिश्रण में रहने दें। तय समय के बाद बर्तन सादे पानी से धो लें। 


  
 

Content Writer

palak