Decor Tips: मॉडर्न जमाने की स्मार्ट किचन

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 10:22 AM (IST)

महिला का ज्यादा समय किचन में गुजरता है इसलिए वह अपनी रसोई को नए मॉडर्न तरीके से सजाना संवारना चाहती है। बदलते जमाने के साथ अब ओपन किचन व किचन में कपबोर्ड डैकोरेशन की डिमांड बढ़ गई है। कपबोर्ड सिर्फ सजावट का ही काम नहीं देते बल्कि इससे कांच, क्रोकरी व रसोई के अन्य सामान की संभाल भी हो जाती है।

किचन की दीवारों के खिलते रंग

पहले था जब लोग सिर्फ बैडरुम या ड्राइंग रुम के पेंट कलर की ओर ज्यादा ध्यान देते थे लेकिन अब तो किचन की दीवारों के रंग को भी खास ध्यान में रखा जाता है।

पेस्टल पिंक, पिस्ता ग्रीन, पर्पल, हल्का बादामी, जैसे नए- नए रंगों से एक्सपेरीमेंट किया जा रहा है।

सिंपल पैंट ही नहीं बल्कि फ्लोरल-ब्लॉक प्रिंटेड वाले थीम वॉलपेपर को भी जगह दी जा रही है जो आपकी किचन की रौनक बढ़ा देते हैं।

वॉल कलर और कपबोर्ड का कंट्रास्ट

दीवारों और कपबोर्ड की सजावट के लिए कंट्रास्ट तकनीक को फॉलो करें  दीवार का रंग हल्का है तो कपबोर्ड पर गहरे रंग का चुनाव करें।

जैसे पिस्ता ग्रीन के साथ कपबोर्ड में एम्राल्ड ग्रीन कलर चूज करें। यैलो वॉल के साथ पर्पल कपबोर्ड या मनपसंद कलर का कंट्रास्ट दें।

शोपीस और इनडोर प्लांट्स से बढ़ाएं शोभा

किचन  शेल्फ्स  या कोर्नर को भी सजाएं। इन जगहों पर शोपीस और इनडोर प्लांट्स लगाए जा सकते हैं। इससे किचन को डिफरेंट लुक मिलेगी।

अगर किचन बड़ी है तो आप चार कुर्सियों का डाइनिंग टेबल सेट भी  किचन में रख सकते हैं।

Content Writer

Vandana