Decor Tips: किचन का करना है मेकओवर तो पौधों की लें मदद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 04:48 PM (IST)

महिलाओं का सबसे ज्यादा समय किचन में बीतता है। ऐसे में वे इसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखती है। ऐसे में अगर आप इसे अलग तरीके से सजाने की सोच रही हैं तो पौधों का सहारा ले सकती हैं।

जी हां, आप अपनी रसोई में कुछ पौधे लगाकर उसे सजा सकती हैं। इससे आपके किचन की खूबसूरती पर चार-चांद लगने के साथ पॉजिटिविटी भी बढ़ेगी।

चलिए जानते हैं किचन सजाने के कुछ खास टिप्स...

आप किचन के कप बोर्ड पर मनी प्लांट लगा सकते हैं।

किचन काउंटर में फूलों का वास रखा जा सकता हैं।

किचन की खिड़की के पास आप छोटे-छोटे फ्लॉवर पॉट रख सकती हैं।

आपको बाजार से छोटे-छोटे फ्लॉवर पॉट आसानी से मिल जाएंगे।

किचन की खिड़की पर आप अलग से पौधों के लिए शैल्फ बनवा सकते हैं।


आप बेकार-पुरानी कांच की बोतलों में भी पौधे उगाकर किचन की खिड़की के पास रख सकती हैं।

 

 

 

pc: freepik

Content Writer

neetu