Funny Video: किरण खेर ने करण जौहर को बता डाला अनारकली, बोली- अब होगा मुजरा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 12:45 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर भले ही पर्दे से दूर है लेकिन रियलिटी शोज के जरिए वह लोगों से कनेक्टेड है। उनकी खास बात यह है कि अपने अंदाज से आस- पास के लोगों को हमेशा खुश रखती हैं। हालांकि वह किसी का मजाक उड़ाने में भी देर नहीं करती हैं। एक बार फिर किरण के निशाने पर करण जौहर आ गए और उन्होंनें मजाक- मजाक में करण को अनारकली तक कह डाला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


किरण खेर और करण जौहर की प्यारी सी नोक-झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल यह दोनों अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे, जहां करण ने किरण जी का मजाक उड़ाने की कोशिश की लेकिन ये दांव उन पर ही भारी पड़ गया।  इस वीडियो में पहले करण  एक्ट्रेस के लाल सूट का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं- ओह माय गॉड, आंटी करवा चौथ के लिए लेट हो गईं।


करण की बात सुनते ही किरण भड़कते हुए कहती है- यू शटअप, तू ये जो अनारकली बन के आया हुआ न, थोड़ी देर में मुजरा अंदर होने वाला है। और  इधर-उधर से ऐसे निकलता है ...इतनी नजाकत तुममे है कि इतनी किसी औरत में नहीं है यहां पर। उनको जवाब देते हुए करण कहते हैं मुझे लगता है कि मेरे कपड़ों में काफी टेक्स्चर और एम्ब्राॉयडरी और खूबसूरती है।


इसी के साथ दोनों TOODLES कहते हुए एक-दूसरे को गुडबाय कहते हैं।  करण ने अब इस वीडियो को शेयर कर लिखा-  ‘ओजी टूडल्स, किरण खेर इज बैक’। यह वीडियो लोगाें को बंहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर फरहान अख्तर, संजय कपूर, पारस कलनावत जैसे कई सिलेब्रिटीज ने भी कॉमेंट किया है। 

Content Writer

vasudha