किंग खान की बीवी गौरी ने शेयर किया मन्नत का नजारा

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2020 - 07:15 PM (IST)

जनता कर्फ्यू के दिन शाम 5 बजे भारत एक हो कर सम्मान का सायरन बजाने में व्यस्त हो गया। इस दौरान साधारण लोगों में जितना उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रहा था। उससे ज्यादा ऊर्जा और उत्साह हमने सेलेब्स में भी देखा।यह वो समय है जब भारत ने अपने हर देशवाशियों के लिए सम्मान दिखाया भी और जताया भी। लोग ताली और थाली बजाने में इतने मशगूल हो गए कि कुछ मिनटों के लिए भूल ही गए कि कोरोना के आतंक आज भी दरवाजे पर हो सकता है। इसी बीच बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की बीवी गौरी खान ने एक वीडियो शेयर की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Mother’s Day ...❤️

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on Mar 22, 2020 at 9:49am PDT

गौरी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें बहुत-से लोग तालियां व थाली बजा रहे थे। उन्होंने इसपर कैप्शन लिखा-'हैप्पी मदर्स डे'। लोगों ने इस वीडियो पर बहुत-से कमैंट्स किए। उन्होंने जनता कर्फ्यू के दौरान मन्नत का माहौल दिखाया है। बतादें की पूरे बॉलीवुड ने सम्मान का सायरन बजाकर दिया कोरोना योद्धाओं को सलाम दिया है। 

Content Writer

shipra rana