Kids Special: सिर्फ 3 चीजों से बनाएं Mango Jam

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 09:49 AM (IST)

बच्चों को ब्रेड के ऊपर जैम लगाकर खाना बेहद पसंद होती है। मगर आप चाहे तो इसे बाजार से खरीदने की जगह घर ही आसानी से बना सकती है। इसे बनाने के लिए आपको बस 3 चीजों की जरूरत पड़ेगी। चलिए जानते हैं मैंगो जैम बनाने का तरीका..

सामग्री

आम पल्प- 2 कप
चीनी- 1/2 कप 
नींबू का रस – 1/2, 1 छोटा चम्मच 

विधि

. एक पैन में आम का पल्प 2 मिनट तक पकाएं।
. अब इसमें चीनी मिलाकर 8-10 मिनट या गाढ़ा होने तक पकाएं।
. अब इसे आंच से उतार कर नींबू का रस मिलाएं।
. तैयार आम जैम को ठंडा करके एयर टाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर करें।
. फिर इसे सैंडविच या किसी अन्य व्यंजन के साथ सर्व करें।

Content Writer

neetu