घर पर बेकार पड़ी चीजों से बच्चों को सिखाएं सुंदर Wind Chime बनाना

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 05:55 PM (IST)

लंबे समय से घर पर बंद होने से बच्चे बोर हो गए है। ऐसे में आप अपने बच्चों से कुछ क्रिएटिवी करवा सकते हैं। इससे उनकी बोरियत दूर होेने के साथ नई-नई चीजें सिखने में रुचि होगी। वहीं घर पर विंड चाइम (Wind Chimes) बेहद शुभ माना जाता है। ये देखने में सुंदर होती है। साथ ही इसकी आवाज मन को शांति व खुशी देने का काम करती है। तो चलिए आज हम आपको विंड चाइम बनाना सिखाते हैं, जिसे आपके बच्चे भी आसानी से बना लेंगे। 

इसके लिए बेकार चूड़ियां पर ऊन लगा कर उसे धागे से बांधकर सुंदर सी विंड चाइम बना लें।

बच्चों को कागज के फूल बनाना खूब आता है। ऐसे में उन फूलों को अलग-अलग धागे में बांधें। बाद में लकड़ी को गोल करके उसपर सभी धागे बांध दें। 

फूलों की जगह रंग-बिरंगी तितलियां बनाना भी सही रहेगा। 

इस तरह का पोप-पोप स्टाइल विंड चाइम आप घर के किसी भी कमरे में लगा सकती है। 

इसे बनाने के लिए अलग-अलग धागे में 3-3 पोप-पोप पुरोएं। बाद में बेकार पड़ी सीडी पर छेक (Hole) करके उसमें धागे पुरो कर बांध लें। 

दीवाली की बेकार पड़ी लड़ियों के स्टोन व घंटियों से इस तरह की विंड चाइम तैयार करें। 

इसके लिए सभी लड़ियों को एक साथ जोड़ दें। 

कागज के दिल बनाकर उसमें स्टोन लगाएं। बस आपकी विंड चाइम तैयार

आप घर पर पड़े सी-शैल (Sea Shell) से भी विंड चाइम बना सकती है। इसके लिए अलग-अलग धागे में इसे पुरोएं। बाद में एक लकड़ी लेकर उपर सारे धागे बांध दें।

पुराने कैन को कलर करके उसे रस्सी से पुरो कर इस तरह से विंड चाइम बनाएं। 

बेकार कप व चम्मच से भी आप विंड चाइम बना सकती है। 

Content Writer

neetu