बच्चे के फेवरेट कलर से जाने कैसी होगी उसकी पर्सनैलिटी!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2017 - 03:15 PM (IST)

पेरेंटिंग : बच्चे बहुत ही मासुम और कोमल होते हैं। अपने बचपन को वे पूरे आनंद के साथ जीते है। वह हर किसी के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं लेकिन हर बच्चा एक जैसा नहीं होता। कुछ बच्चों का स्वभाव दूसरे बच्चों से थोड़ा अलग होता है। कुछ बच्चे अपनी आदत के हिसाब से अकेले रहना पसंद करते हैं और ज्यादा दोस्त भी नहीं बनाते। बच्चों के स्वभाव से जुडी कुछ बातों से उनकी पर्सनैलिटी के बारे में पता लगता है। बच्चों की पसंद के रंग भी उनकी आदतों और स्वभाव को वयक्त करते हैं। अाइए जानिए रगों के अनुसार बच्चों के स्वभाव के बारे में 

1. लाल रंग
इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे अपनी जिंदगी को पूरे रोमांच और आनंद के साथ जीते हैं। वे किसी भी बड़े काम को करने से पहले डरते या हिचकिचाते नहीं। वे हर पल एनर्जी से भरे रहते हैं और जल्दी थकते भी नहीं।

2. नीला  रंग
नीला रंग पसंद करने वाले बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं। अपने काम की और ध्यान देना और किसी से फालतू न बोलना उनकी आदत होती है। 

3. गुलाबी रंग
इस रंग को ज्यादातर लड़कियां पसंद करती हैं। स्वभाव में ये काफी मासूम होते हैं। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे प्रकृति से काफी जुड़े होते है और दान-पुण्य के कामों में बहुत रूचि रखते हैं।

4. पीला रंग
इस रंग को पसंद करने वाले अधिकतर बच्चे दिमागी तौर पर बहुत तेज होते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ और भी बहुत-सी क्रिएटिव काम करने में इनकी काफी रूचि होती है।

5. काला रंग
काले रंग को पसंद करने वाले बच्चे बहुत ही मजबूत इरादों के होते हैं। अपने लक्ष्य तक पंहुचने के लिए वे काम पर पूरा फोकस करते हैं।

6. हरा रंग
इस रंग को पसंद करने वाले बच्चों में आत्मविश्वास बहुत होता है और वे दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। बड़ी से बड़ी चुनौतीयों का सामना करने के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं।

7. नारंगी रंग
नारंगी रंग पसंद करने वाले बच्चे सभी के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं और सब इन्हें प्यार करते हैं।
 

Punjab Kesari