चुप माई चुप है रांझा... कियारा ने दिखाई अपनी शादी की खूबसूरत झलक, बार- बार  देखने का करेगा मन

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 01:06 PM (IST)

जो लोगों को इस चीज का गम है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रॉयल शादी वह नहीं देखा पाए तो उनके लिए कपल ने बेहद शानदार वीडियो शेयर किया है। नई नवेली दुल्हन कियारा ने अपनी शादी की बेस्ट वीडियो शेयर की है, यकीन मानिए इसे एक बार देखकर आपका मन नहीं भरेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


कियारा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा- 7.02.2023 यानी कि उनकी शादी की तारीख। इसकी शुरुआत में देख सकते हैं कि  सिद्धार्थ की दुल्हनिया बेहद ही रॉयल अंदाज में मंडप की तरफ जा रही है। दूल्हे राजा भी पलके बिछाकर उनका इंतजार कर रहे हैं।

देख सकते हैं कि कियारा किस तरह नाचती- गाती अपने पति की तरफ बढ़ रही है। इसी बीच सिद्धार्थ का रिएक्शन देखने लायक है। वह घड़ी की तरफ इशारा करके अपनी दुल्हन को बता रहे हैं कि वह लेट हो गई है। दोनों के चेहरे पर शादी की अलग ही खुशी देखने को मिल रही है।


वीडियो में आगे देख सकते हैं दोनों एक दूसरे को जयमाला पहनाते है और सभी के सामने किस करते हैं। इस वीडियो में एक- एक पल बेहद ही शानदार और दिल को खुश कर देने वाला है। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह अब तक की बेस्ट वीडियो है। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि उनका एक बार इस वीडियो को देखकर मन ही नहीं भर रहा है। 

Content Writer

vasudha