दुनियाभर में छा गई कियारा-प्रियंका, हासिल किया सबसे ज्यादा डिमांड में आने वाली एक्ट्रेस का स्थान

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 04:27 PM (IST)

पैरट एनालिटिक्स ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है, जिसमें मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे अधिक मांग में रहने वाले स्टार्स के बारे में बताया गया है। बेशक बॉलीवुड सितारे दुनिया के सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक हैं। मगर, फिलहाल कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा जोनस ने दुनिया भर में सबसे अधिक डिमांड में आने वाली अभिनेत्रियों के रूप में स्थान हासिल किया।

शेरशांह के बाद फेमस हुई कियारा

अभिनेताओं की अंतरराष्ट्रीय लीग में शामिल होकर, कियारा आडवाणी शेरशाह की सफलता के बाद दुनिया भर में सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक के रूप में उभरी हैं। 

लिस्ट में आने वाली प्रियंका के साथ कियारा इकलौती एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ कियारा आडवाणी इकलौती फीमेल एक्ट्रेस हैं जिन्हे पूरे विश्व की सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल किया गया है।

साबित की खुद की पहचान

कुछ ही वर्षों में, कियारा आडवाणी ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ एक वैश्विक छाप बनाई है, शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस जैसे वरिष्ठ अभिनेताओं की सूची में शामिल होने के साथ-साथ टॉम हिडलेस्टन, सुंग हूं जैसे अंतरराष्ट्रीय आइकन के बीच खुद को स्थापित किया है।

युवा अभिनेत्री ने विविध और दिलचस्प भूमिकाओं के साथ मनोरंजन उद्योग में अपनी प्रभावशाली उपलब्धियों और एक उत्कृष्ट ब्रांड सूची के साथ आगे बढ़ने के लिए परियोजनाओं की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की है।

Content Writer

Anjali Rajput