ICW 2023: फाल्गुनी शेन के लिए रैंप पर उतरी कियारा, हॉट ड्रेस में दिखाया Glamorous अवतार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 10:19 AM (IST)

इंडिया काउचर वीक 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। फैशन शो में दूसरे दिन रैंप पर कियारा अडवाणी ने वॉक किया है। अपनी मदहोश अदाओं से एक्ट्रेस ने काउचर वीक का शानदार आगाज किया है। इवेंट में स्टनिंग अवतार में एंट्री लेकर करके कियारा ने पूरी लाइमलाइट लूटी ली और उनकी एंट्री फैंस का काफी पसंद भी आई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रैंप पर मारी ग्लैमरस अवतार में एंट्री 

एक्ट्रेस ने रैंप पर मशहूर डिजाइनर की जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए रैंप पर वॉक किया है। इस दौरान कियारा ने पिंक कलर की हैवी एम्बेलिशन ड्रेस कैरी की थी। आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने एक स्टनिंग ब्लाउज कैरी किया था जिसकी डीप नेकलाइन थी। ब्लाउज में लगे लटकन कियारा के लुक को चार-चांद लगा रही थे। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हाई स्लिट स्कर्ट और हिल्स कैरी की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

डॉर्क मेकअप, बालों को खुला छोड़ एक्ट्रेस ने अपने ऑवरऑल लुक को कंप्लीट किया था। 

ऑवरऑल लुक में कियारा अडवाणी एकदम गॉर्जियस दिख रही थी। 

फाल्गुनी और शेन की कियारा ने की तारीफ 

कियारा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि - 'मैं इस आउटफिट में बहुत ही अच्छा महसूस कर रही हैं, मुझे लगता है कि जब भी मैं फाल्गुनी और शेन के कपड़े पहनती हूं तो ऐसे ही फिल करती हैं। दो दिन पहले मेरे मैनेजर ने पूछा था कि क्या मैं कपड़े देखना चाहती हूं तो मैंने कहा कि यह फाल्गुनी और शेन हैं वो जो कुछ भी मुझे देंगे वो अच्छा होगा। वो लोग हमेशा ही मेरी उम्मीदों पर खरा ही उतरे हैं।'

कब तक चलेगा इंडियन काउचर वीक 

आपको बता दें कि इंडियन काउचर वीक फैशन डिजाइनर काउंसिल ऑफ इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया के द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया जा रहा है। यह फैशन वीक 25 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक चलेगा जिसमें बी-टाउन एक्ट्रेस एक से एक अवतार में रैंप पर उतरेगी।  

 


 

Content Writer

palak