क्या शादी करने वाली हैं कियारा अडवाणी? वीडियो शेयर कर दिया फैंस को Hint

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 03:20 PM (IST)

बॉलीवुड कपल्स अपने रिलेशनशिप को लेकर फैंस से सुर्खियां हासिल कर ही लेते हैं। ऐसे ही इन दिनों बॉलीवुड का लविंग कपल सिद्धार्थ मल्हौत्रा और कियारा अडवाणी फैंस से लाइमलाइट हासिल कर रहा है। हाल ही में कियारा अडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि वह 2 दिसबंर को एक ऑफिशियल अनाउंटमेंट करने वाली हैं। कियारा की इस पोस्ट के बाद फैंस उनकी और सिद्धार्थ मल्हौत्रा की शादी के कयास लगा रहे हैं। 

नहीं कर पा रही हैं कियारा इंतजार 

इस वीडियो को कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा है कि - 'इसे काफी देर तक छुपा कर नहीं रखा जा सकता, वह जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगी बने रहें 2 दिसंबर । वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

फैंस लगा रहे हैं दोनों की शादी के कयास 

कियारा की इस वीडियो पर यूजर्स ने रिएक्ट किया है। यूजर्स का मानना है कि वह जल्दी ही सिद्धार्थ मल्हौत्रा के साथ शादी करने वाली हैं। 

एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'आप हमें उत्सुक कर रही हैं।' 

वहीं अन्य यूजर्स ने लिखा कि  - 'मुझे शादी की उम्मीद है।' 

अन्य यूजर्स ने लिखा कि - 'मुझे लग रहा है कि यह शादी की अनाउंसमेंट होगी फिर से।'

एक यूजर्स ने लिखा कि - 'जल्द ही सिडकियारा होने की अनाउंसमेंट?' 

काफी समय से हो रहे हैं चर्चे 

गौरतलब है कि कपल्स की शादी के चर्चे काफी समय से हो रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने भी सिद्धार्थ मल्हौत्रा को शादी के लिए बोला था। लेकिन एक्टर ने इस पर कुछ रिस्पांस नहीं दिया था। एक नामी वेबसाइट के अनुसार, दोनों साल 2023 में दिल्ली में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं कुछ दिन पहले यह भी अपडेट आया था कि कपल दिसंबर के महीने में शादी करने वाले हैं। हालांकि कपल ने इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कब शादी करते हैं। फैंस भी  सिद्धार्थ और कियारा की शादी का इंतजार कर रहे हैं। 


 

Content Writer

palak