कार्तिक आर्यन संग रैंप पर उतरीं कियारा, बैकलेस चोली पर ठहरी हर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 10:47 AM (IST)

लैक्मे फैशन वीक 2021 के पांचवें दिन भी जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिली। बाॅलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी और कार्तिक आर्यन ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो स्टाॅपर बनकर रैंप वाॅक किया। इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। कियारा की खूबसूरती के तो लोग दीवाने ही हो गए थे। 

वहीं अगर बात करें कियारा के लुक की तो एक्ट्रेस ने सिल्वर लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। लहंगे के साथ उनकी बैकलेस चोली और न्यूड मेकअप ने खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इस दौरान कार्तिक आर्यन ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। उनके पहने आउटफिट पर हिरणों की छवि बनी हुई थी। रैंप वाॅक करते हुए कियारा, मनीष मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन ने एकसाथ जमकर पोज दिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

आपको बता दें फैशन वीक के पांचवें दिन मनीष मल्होत्रा ने अपना लेटेस्ट कलेक्शन नूरानीयत लाॅन्च किया। इस कलेक्शन में लहंगे, गाउन, जैकेट, शरारा, कुर्ते, पलाज़ो, दुपट्टे और सिग्नेचर ब्लाउज़ शामिल हैं जो शादियों और त्योहारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Content Writer

Bhawna sharma