शादी सीजन के लिए एकदम Perfect है कियारा आडवाणी का यह खूबसूरत पिंक लहंगा

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 12:54 PM (IST)

ब्यूटीफुल स्माइल की मालकिन कियारा आडवाणी की खूबसूरत के चर्चे दूर- दूर तक है। उनका हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। वेस्टर्न के साथ- साथ वह ट्रडिशनल लुक में भी कमाल की दिखती है। हाल ही में कियारा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 


कियारा एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के चलते खूब सुर्खियां बटौरती है। बॉलीवुड डिवा लेटेस्ट फोटोज में  पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दे रही है। 


लाइट पिंक शेड के इस लहंगे पर मिरर वर्क और सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस खूबसूरत लहंगे को उन्होंने फ्रंट डीपनेक और बैकलेस ब्लाउज के साथ  कंप्लीट किया है। 

कियारा के इस लुक को एक स्टेटमेंट नेकपीस और कुछ चूड़ियों के साथ स्टाइल किया गया है। इसके अलावा उन्होंने दुप्पट्टे को पीछे की ओर से सिर्फ अपने हाथों पर ही डाला हुआ है।

कियारा ने ब्लश और हाइलाइटर के साथ चेहरे को काफी फ्रेश और ग्लोइंग लुक दिया है। इस गुलाबी लहंगे के साथ उन्होंने इसी रंग का लिप ग्लॉस लगाया है। साथ में अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। 


अगर इस लहंगे की कीमत की बात करें ताे यह 3 लाख 25 हज़ार रुपए का है। इस ड्रेस का क्रेडिट भारतीय फैशन डिजाइनर, अर्पिता मेहता के एपोनिमस लेबल को दिया जाता है। एक्ट्रेस का ये एटायर शादी सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है।
 

Content Writer

vasudha