फिल्म 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस कियारा से जानें उनकी खूबसूरती का राज

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 04:12 PM (IST)

फिल्म 'फगली' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली कियारा ने इस वर्ष रिलीज होने वाली मूवी 'कबीर सिंह' में अपना बाखूबी रोल अदा किया। फिल्म कबीर सिंह में कियारा का एक बहुत ही सिंपल लुक करैक्टर था। अपनी इस सिंपल लुक के साथ ही उन्होंने लाखों दर्शकों को अपना दिवाना बना लिया।

कियारा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जिसमें आपने भी देखा होगा कि कियारा की बॉडी कितनी फ्लेक्सिबल है। हाल ही में हुए एक इंटरवियू के दौरान कियारा ने अपनी फिटनेस और फलेक्सीबल बॉडी के कई राज खोले। उन्होंने बताया कि वर्कआउट के अलावा और भी कई चीजें हैं जो उनकी स्किन को हेल्दी और बॉडी को फिट रखने में मदद करती हैं।

सुबह की शुरुआत

कियारा आडवाणी ने इंटरव्यू में बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत गर्म में नींबू मिलाकर पीने से करती हैं। उनके मुताबिक नींबू आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। सुबह-सुबह नींबू पानी का सेवन करने से आप दिनभर खुद को एक्टिव महसूस करते हैं। साथ ही रोजाना नींबू के सेवन से आपकी स्किन नेचुरली शाइन करती है।

नाश्ता

कियारा को नाश्ते में ओट्स खाना बेहद पसंद है। ओट्स के साथ-साथ कियारा ब्रेकफास्ट में सेब, संतरा और बेरीज खाना पसंद करती हैं। यह सभी चीजें वजन को बैलेंस रखने के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद सिद्ध होती है। कियारा के मुताबिक फ्रूट्स उन्हें दिनभर एक्टिव रखने में मदद करते हैं इसीलिए रोज इनका सेवन करना उन्हें बहुत पसंद है।

प्री-वर्कआउट स्नैक्स

वर्कआउट के बाद कियारा को ब्रेड के ऊपर पीनट बटर में सेब के स्लाइस रखकर खाना बेहद पसंद है। इसी इंटरव्यू में कियारा ने यह भी बताया कि उन्हें घर का खाना खाना बेहद पसंद है। लंच में वह सिंपल रोटी और सब्जी खाना पसंद करती हैं। साथ ही उन्हें स्प्राउट्स खाना भी बेहद पसंद है तो वह भी उनके लंच का हिस्सा होता है।

इन चीजों से पहरेज

कियारा ने इंटरव्यू में बताया कि वह ज्यादा नमक और चीनी लेना पसंद नहीं करती क्योंकि अधिक नमक खाने से वॉटर रिटेंशन होता है और अधिक चीनी शरीर में फैट को बढ़ाता है। जिसका सीधा असर आपकी सेहत और स्किन पर पड़ता है।

फेस पैक

घर के खाने की तरह कियारा को होममेड फेस पैक लगाना बहुत पसंद है। चेहरे की सॉफ्टनेस बरकरार रखने के लिए कियारा फेस पर नारियल दूध के साथ मसाज करना पसंद करती हैं। बालों की सुंदरता बनाए रखने के लिए कियारा हफ्ते में दो बार नारियल तेल के साथ बालों की मसाज करती हैं।

तो ये थे कियारा आडवाणी के द्वारा बताए गए कुछ खास हेल्थ एंड ब्यूटी टिप्स। जिन्हें फॉलो करके आप भी उनकी तरह सुंदर त्वचा और फिट एंड फाइन बॉडी पा सकती हैं। 

Content Writer

Harpreet